Earthquake: मध्य प्रदेश में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.3 की तीव्रता - Web India Live

Breaking News

Earthquake: मध्य प्रदेश में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.3 की तीव्रता

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में शनिवार को दोपहर 1.20 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। कई इलाके में लोग दहशत में अपने घरों से बाहर निकल आए। नेशनल सेंटर फार सिस्मोलाजी के अनुसार इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.3 दर्ज की गई है। भूकंप का केंद्र राजधानी भोपाल से 121 किलोमीटर दूर उत्तर में था। भूकंप भारतीय समय के मुताबिक दोपहर 1.20 बजे पृथ्वी की सतह से 10 किलोमीटर भीतर आया था।

 

राजधानी भोपाल में कई स्थानों पर भूकंप के झटके महसूस होने के बाद लोग दहशत में अपने घरों से बाहर निकल आए। इससे पहले भी कई बार भोपाल में हल्के भूकंप के झटके महसूस हो चुके हैं। खबर लिखे जाने से कहीं से नुकसान के समाचार नहीं आए है। भूगर्भ विशेषज्ञ भी स्थिति पर लगातार नजर रख रहा है।

मध्यप्रदेश के 28 जिले भूकंप संवेदी

मध्यप्रदेश सरकार की वेबसाइट के मुताबिक मध्यप्रदेश भारतीय प्रायद्वीपीय कवच क्षेत्र का एक भाग है जिसका करीब 33.1 भाग भारत के केंद्रीय टेक्टानिक क्षेत्र के तहत आता है। इसके 52 जिलों में से 28 जिले भूकंप संवेदी है। भारतीय मानक ब्यूरो ने इन्हें जोन -3 में डाला है, जो मध्यम स्तर का खतरना बताया गया है।

यह जिले हैं खतरनाक

Zone-III सीधी, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, मंडला, सिवनी, दमोह, सागर, नरसिंहपुर, छिंदवाडा, रायसेन, होशंगाबाद, बैतूल, सीहोर, हरदा, देवास, ख्रण्डवा, इन्दौर, खरगौन, धार, बडवानी, झाबुआ, बुरहानपुर, अनूपपुर, सिंगरौली, अलीराजपुर जिले

यहां पहले भी आए झटके

-मध्यप्रदेश के सिवनी जिले में पिछले कुछ दिनों से भूकंप के झटके आने से लोग दहशत में हैं। भूवैज्ञानिक अब भी वहां जांच कर रहे हैं।
-इसके अलावा निमाड़ क्षेत्र के बड़वानी क्षेत्र में भी कई बार भूकंप के झटके आने से लोग दहशत में रहते हैं। पिछले दो तीन वर्षों में कई बार वहां भूकंप के झटके महसूस किए जा चुके हैं।
-भोपाल के कलियासोत डैम के आसपास भी पिछले दो सालों में कई बार धमाकों के साथ झटके महसूस किए जा चुके हैं। वैज्ञानिक यहां भी कई बार जांच कर चुके हैं, लेकिन अब तक स्थिति का खुलासा नहीं हो पाया है।

 

यह भी पढ़ेंः

Earthquake: फिर आए भूकंप के झटके, अब दिन में भी दहशत
Earthquake: भूकंप के झटकों से कांपी धरती, जान बचाकर भागे लोग
मरीज को लगाते थे नकली इंजेक्शन, मरीज के मरने पर किसी और को ब्लैक कर देते थे असरली रेमडेसिविर

 



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3ur3Ntc
via

No comments