MP Corona Update: 24 घंटे में 1854 पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या पहुंची 7 लाख 75 हजार के पार, 24 घंटे में 63 की मौत - Web India Live

Breaking News

MP Corona Update: 24 घंटे में 1854 पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या पहुंची 7 लाख 75 हजार के पार, 24 घंटे में 63 की मौत

भोपाल. मध्य प्रदेश में बीते 24 घंटों में प्रदेशभर में कोरोना के 1854 नए संक्रमित मिले हैं। इसके बाद प्रदेश में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 775709 हो गई है। वहीं, संक्रमण से मरने वालों की संख्या 7891 पहुंची है।

इंदौर पहले पायदान पर
आर्थिक राजधानी इंदौर में बीते 24 घंटों के दौरान 526 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 148448 हो गई है। जबकि, यहां संक्रमण का शिकार होकर अब तक 1331 लोग जान गवां चुके हैं। इंदौर में 141143 लोग स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। अभी कुल 5974 एक्टिव केस हैं।

राजधानी भोपाल अब भी दूसरे नम्बर पर
राजधानी भोपाल में कोरोना के 24 घंटों के दोरान 389 नए मामले सामने आए। इसके बाद शहर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 120039 हो गई है। शहर में अब तक कोरोना के 928 संक्रमित अपनी जान गवा चुके हैं। राहत की बात ये है कि, इनमें से 111252 लोग अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, शहर में अब भी 7859 एक्टिव केसेज हैं।

प्रदेश के अन्य जिले जहां अब भी बढ़ रही है कोरोना संक्रमितों की संख्या

1- ग्वालियर में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 52680 हो चुकी है। जबकि, 563 मरीजों की अब तक जान जा चुकी है। शहर में अब तक 50498 मरीज अब तक पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। जबकि अब तक शहर में 1619 केस एक्टिव हैं।

2- जबलपुर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 49510 हो गई है। शहर में अब तक 586 मरीजों की मौत हो चुकी है। शहर में अब तक 47510 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 1414 केस अब भी एक्टिव हैं।

3- उज्जैन में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 18668 हो गई है। इनमें से 169 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं 17460 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 1039 केस अब भी एक्टिव हैं।

4- रतलाम में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 17540 हो गई है। जिले में अब तक 302 मरीज अपनी जान गवा चुके हैं। साथ ही 15904 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। हालांकि, शहर में अब भी 1334 एक्टिव केस हैं।

5- रीवा में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 16238 हो चुकी है। इनमें से 109 मरीज की मौत हो गई है। वहीं 15262 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, 867 केस अब भी एक्टिव हैं।

6- सागर में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 16276 हो गई है। इनमें 262 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है। जबकि, 14929 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, शहर में अब भी 1085 केस एक्टिव हैं।

7- खरगौन में अब तक कोरोना के संक्रमितों की संख्या 13724 हो गई है। इनमें से 218 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 13139 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि 367 केस अब भी एक्टिव हैं।

8- बैतुल में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 12607 हो गई है। इनमें से 181 मरीज को मौत भी हो चुकी है। जबकि, 11814 लोग अब तक पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, 612 केस अब भी एक्टिव हैं।

9- धार में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 12353 हो चुकी है। यहां 123 मरीज की मौत भी हो चुकी है। इनमें से 11738 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 577 केस अब भी एक्टिव हैं।

10- शिवपुरी में अब तक कोरोना के संक्रमितों की कुल संख्या 12305 हो गई है। इनमें से 103 मरीजों को मौत हो चुकी है। जबकि, 11625 लोग पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल, जिले में अब भी 577 केस एक्टिव हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3ftNir9
via

No comments