थाली बुकिंग के नाम पर व्यापारी से ठग लिए 20 हजार रुपए - Web India Live

Breaking News

थाली बुकिंग के नाम पर व्यापारी से ठग लिए 20 हजार रुपए

भोपाल. शहर के निशातपुरा थाना क्षेत्र में रहने वाले एक किराना दुकान संचालक से खाने की थाली बुकिंग के नाम पर 20 हजार रुपए ठगने का मामला सामने आया है।
घटना करीब दस महीने पुरानी सितंबर, 2020 की है। फरियादी ने साइबर सेल में शिकायत की थी। शिकायत की जांच के बाद निशातपुरा थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है। निशातपुरा पुलिस के अनुसार ललित साहू करोंद में रहते हैं। फरियादी के मोबाइल पर एक मैसेज व लिंक आया, जिसमें खाने की थाली की ऑनलाइन बुकिंग और होम डिलीवरी की सुविधा का जिक्र था। फरियादी ने खाना ऑर्डर कर दिया। ऑनलाइन बुकिंग में खाने की थाली बुक करते ही पेमेंट के लिए जालसाज ने मोबाइल पर आए ओटीपी नंबर बताने को कहा। जैसे ही फरियादी ने ओटीपी नंबर बताया, उसके खाते से 19900 रुपए कट गए। इसकी शिकायत साइबर सेल में की थी। पुलिस के अनुसार जांच पड़ताल की जा रही है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3iLf2bf
via

No comments