चार घंटे के लिए भोपाल आए कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद, यह है कारण
भोपाल। पूर्व केंद्रीय मंत्री गुलाम नबी आजाद शनिवार को भोपाल में थे। उनके दौरे की खबर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय को भी नहीं लग सकी। वे एक निजी कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए थे। वे चार घंटे भोपाल में रुके और चले गए।
पूर्व केंद्रीय मंत्री गुलाम नबी आजाद शनिवार को भोपाल में थे। बताया जाता है कि आजाद अपने एक परिचित के परिवार में हुए निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त करने के लिए आए थे। यह उनका निजी कार्यक्रम था। वे एक निजी होटल में ठहरे और करीब साढ़े चार घंटे तक भोपाल में रहे। वे दोपहर 1.30 बजे की फ्लाइट से वापस चले भी गए। उनके भोपाल आने की खबर सिर्फ दो विधायकों को थी, दोनों ही विधायकों ने उनकी अगवानी की थी।
यह भी पढ़ेंः जब मुख्यमंत्री का पजामा लेने उड़ा था सरकारी विमान, इंदिरा गांधी के थे करीबी
यह भी पढ़ेंः शिवराज ने गुपकार गैंग को लेकर कांग्रेस को घेरा, अलगाववादी ताकतों से गठजोड़ के लगाए आरोप
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3inVk5a
via
No comments