भास्कर समूह के प्रतिष्ठानों पर छापे, दूसरे दिन बैगों में भरकर ले गए दस्तावेज
भोपाल। भास्कर समूह के प्रतिष्ठानों पर चल रही आयकर विभाग के इन्वेस्टीगेशन टीम को अग्रवाल बंधुओं के प्रतिष्ठानों पर बड़े पैमाने पर कर चोरी के दस्तावेज मिले हैं। इन दस्तावेजों को जांच के दूसरे दिन बड़े बैगों में भरकर आयकर विभाग की एक टीम लेकर नई दिल्ली गई है।
भास्कर समूह के दफ्तर और अग्रवाल बंधुओं के अरेरा कॉलोनी स्थित बंगले पर शुक्रवार को भी कार्रवाई जारी रही। शुक्रवार दोपहर में अरेरा कॉलोनी स्थित घर से बड़े-बड़े तीन बैग लेकर विभाग के अधिकारी निकले।
यह भी पढ़ेंः
- भास्कर समूह के कई शहरों में फैले 32 प्रतिष्ठानों पर इनकम टैक्स का छापा
- भास्कर समूह ने डीबी मॉल के लिए 1.30 एकड़ सरकारी जमीन पर कर लिया था कब्जा
मीडिया को देखते हुए अधिकारियों ने जल्दबाजी में इन बैगों को कार में रखवाया और वहां से रवाना हो गए। इस दौरान मीडियाकर्मियों को पुलिस एवं सीआरपीएफ के जवानों ने पास में नहीं जाने दिया और न ही अधिकारियों से बात करने दी।
विभागीय जानकारों का कहना है कि ये दस्तावेज नई दिल्ली ले गए है। चूंकि नई दिल्ली की आयकर विभाग की इन्वेस्टीगेशन की टीम ही भास्कर ग्रुप के व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर जांच कर रही है। सूत्रों का कहना है कि जो दस्तावेज जब्त किए है, वे भारी कर चोरी की आशंका के चलते ले जाए गए हैं। अब इनकी छानबीन करने के बाद ही खुलासा होगा कि कितनी कर चोरी अग्रवाल बंधुओं ने की है।
यह भी पढ़ें
- भास्कर समूह की 100 से ज्यादा कंपनियां, पनामा पेपर्स में भी नाम
- भास्कर समूह के व्यापारिक संस्थानों पर देशव्यापी आयकर छापे
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3i5qLCF
via
No comments