कोरोना महामारी के बाद पर्यटन गतिविधियों में हो रहा है इजाफा
भोपाल। मध्यप्रदेश पर्यटन को विश्व पटल पर लाने और लेबनान के पर्यटकों को मध्यप्रदेश के प्रति आकर्षित करने के उद्देश्य से बैरूत स्थित भारतीय दूतावास की ओर से 'इनक्रेडिबल इंडिया- योर फेवरेट टूरिस्ट डेस्टिनेशन- मध्यप्रदेश' विषय पर वेबिनार आयोजित किया गया। मध्यप्रदेश की हैरिटेज, वेलनेस, वाइल्ड लाइफ और प्राकृतिक पर्यटन स्थलों के संबंध में बात करते हुए प्रमुख सचिव पर्यटन और एमडी पर्यटन बोर्ड शिव शेखर शुक्ला ने कहा कि कोरोना संकटकाल के बाद पर्यटन आधारित गतिविधियों के लिए भारत और लेबनान को एक साझा मंच प्रदान करने के लिए यह वेबिनार एक महत्वपूर्ण पहल साबित होगा।
मध्यप्रदेश टूरिस्ट फ्रेंडली स्टेट
वेबिनार में लेबनान में भारत के राजदूत डॉ. सुहेल एजाज खान, द्वितीय सचिव (काउंसलर और कमर्शियल) भारतीय दूतावास पी. पट्टाभि, कमर्शियल सेक्शन मॉडरेटर राणा जितौनी, एसोसिएशन ऑफ ट्रैवल एंड टूरिज्म एजेंट्स इन लेबनान (एटीटीएएल) के अध्यक्ष जीन अब्बूद, उप संचालक मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड युवराज पडोले और लेबनान के अन्य प्रमुख व्यापार प्रतिनिधि शामिल हुए। लेबनान में भारत के राजदूत डॉ. सुहेल एजाज खान ने कहा कि लेबनान नागरिक पर्यटन, शैक्षणिक और अन्य गतिविधियों के लिए बड़ी संख्या में भारत आते हैं। मध्यप्रदेश में कल्चर, हैरिटेज, नेचरल डायवर्सिटी, वाइल्डलाइफ के साथ लक्जिरियस और वेलनेस टूरिज्म का अनूठा संगम है जो दुनिया में कहीं नहीं मिलता। मध्यप्रदेश एक टूरिस्ट फ्रेंडली स्टेट है और यहां हर बजट में टूर पैकेज उपलब्ध है।
पर्यटन नीति और नियम बनाने की दिशा में हो रहा काम
वहीं, उप संचालक पर्यटन युवराज पडोले ने वीडियो फिल्म के माध्यम से मध्य प्रदेश टूरिज्म का प्रेजेंटेशन दिया। उन्होंने वल्र्ड हैरिटेज साइट (खजुराहो, भीमबेटका और सांची), राष्ट्रीय उद्यान और अभ्यारण की पर्यटन की दृष्टि से विशेषताओं के साथ रूरल टूरिज्म, एडवेंचर टूरिज्म, वर्केशन इन एमपी और मध्यप्रदेश में आयोजित होने वाले विभिन्न कल्चरल, म्यूजिक और डांस फेस्टिवल के बारे में जानकारी दी। वहीं, एसोसिएशन ऑफ ट्रैवल एंड टूरिज्म एजेंट्स इन लेबनान (एटीटीएएल) के अध्यक्ष जीन अब्बूद ने कहा कि कोरोना संकटकाल के बाद विश्वभर में टूरिज्म गतिविधियों को तेजी से बढ़ावा मिलेगा। हम भारत सरकार के साथ पर्यटकों के लिए सरल पर्यटन नीति और नियम बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं। मध्यप्रदेश पर्यटन को विश्व पटल पर लाने के लिए भारत को लेबनान का सहयोग हमेशा मिलता रहेगा।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Tm05ny
via
No comments