दो साल लिवइन में रहने के बाद युवक ने कर ली दूसरी से शादी, पहली पहुंच गई थाने, पति पर एफआइआर
पहली महिला ने आरोपी के खिलाफ थाने पहुंचकर यौन शोषण, बलात्कार सहित जान से मारने का प्रयास का मुकदमा दर्ज करवा दिया है। पीडि़त महिला का एक छोटा बच्चा भी है जिसे लेकर वे अपने बूते अलग रह रही थी। आरोप है कि युवक ने मुसीबत का फायदा उठाकर हमदर्दी दिखाई और उसका दो साल तक शौषण किया। इधर दूसरी महिला से शादी करने वाले युवक अब फरार है, पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
निशातपुरा थाना पुलिस के मुताबिक क्षेत्र में रहने वाली 28 वर्षीय महिला ने शिकायत दर्ज कराई है। उसमें बताया कि वह पहले से विवाहित थी। पहले पति से उसका एक बेटा भी है। पहले पति ने साथ छोड़ दिया तो वह बेटे के साथ अकेले रहने लगी। इस दौरान लोकेश कुमार वैष्णव नाम के उसके दोस्त ने साथ देने और बेटे सहित उसे अपनाने का वादा कर नजदीकियां बढ़ा लीं। इसके बाद वह निजी फर्म में काम करने वाले लोकेश के साथ लिव-इन में रहने लगी। दो साल तक लिव-इन में रहने के बाद लोकेश ने उसके साथ आर्य समाज मंदिर में शादी भी कर ली। वर्तमान में वह गर्भवती भी है। शादी की बात का पता चलने के बाद लोकेश के परिवार वालों ने महिला को परेशान करना शुरू कर दिया। उधर पिछले दिनों महिला को पता चला कि लोकेश ने किसी दूसरी युवती के साथ शादी कर ली है। उसने लोकेश से धोखा देने की वजह जाननी चाही तो उसने धमकाना शुरू कर दिया। महिला की शिकायत पर पति लोकेश के खिलाफ शादीशुदा होने के बाद दूसरी शादी करने और पत्नी की मर्जी के बिना उसके साथ दुष्कर्म करने का केस दर्ज किया गया है
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3BqQYTv
via
No comments