weekly Rashifal (12 जुलाई से 18 जुलाई 2021): मेष राशि से मिथुन राशि वालों तक के लिए कैसा रहेगा यह सप्ताह
Weekly Horoscope between 28 june to 04 July 2021: सभी की जिंदगी में हर दिन कुछ न कुछ परिवर्तन लेकर ही आता है, ऐसे में हर व्यक्ति भविष्य को लेकर आशा रखता है। हर दिन की तरह ही हर सप्ताह भी जीवन में कई तरह के नए अनुभवों को हमारे जीवन में लाता है। जिसके चलते हर कोई अपने आने वाले समय के बारे में जानने के लिए लालयित रहता है।
ग्रहों की गणना इस सप्ताह (12 जुलाई से 18 जुलाई 2021) जो इशारा कर रही है, उसके अनुसार इस समय मेष राशि से मिथुन राशि तक के लोगों के लिए कैसा रहेगा? आइये जानते हैं...
1. मेष साप्ताहिक राशिफल (Aries Horoscope / Mesh Saptahik Rashifal)
इस सप्ताह धन और समय को बर्बाद न करें, कारण ये है कि इस दौरान आप नई योजनाएं तो बनाएंगे लेकिन, आलस्य या चुनौतियों को देखते हुए आप उसे भविष्य में करने के लिए टाल सकते हैं। वहीं बुधवार के बाद कार्यों की समय में पूर्ति और कार्यों की समीक्षा पर भी विशेष निगाह रखनी होगी।
Must Read- Corona Third Wave in astrology: कोरोना की तीसरी लहर कब और कैसे आएगी? जानें बचाव के उपाय
नौकरी पेशा लोगों को अधिक मेहनत के बीच सहयोगियों का साथ न मिलने से मन में खिन्नता आ सकती है। वहीं स्टाफ की कमी भी आपको परेशान कर सकती है। राजनीति से जुड़े लोगों को अपनी बारी का इंतजार करना पड़ सकता है।
इस दौरान आपको अपनी सेहत को लेकर सतर्क रहने के साथ ही खान-पान का भी विशेष ध्यान रखना होगा।
उपाय: श्री हनुमान जी की पूजा करें।
2. वृषभ साप्ताहिक राशिफल (Taurus Horoscope / Vrishabha Saptahik Rashifal)
व्यस्त्ता अधिक रहने के साथ ही यह सप्ताह आपके लिए कॅरियर-कारोबार की दृष्टि से लकी रह सकता है। इस समय आप नये कारोबार को और विस्तृत कर सकते हैं। लेकिन, आर्थिक मामलों में सोच-समझ कर ही कदम बढ़ाना उचित रहेगा।
इस सप्ताह किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से कई कार्य पूरे हो सकते हैं। वहीं इस दौरान भूमि-भवन संबंधी विवाद के फैसला आपके पक्ष में जाते दिख रहे हैं। सप्ताह के आखिरी दिनों में मन प्रसन्न रहेगा। इस दौरान संतान पक्ष से कोई सुखद समाचार मिलने की भी उम्मीद है।
इस सप्ताह मेहनत का अच्छा फल मिलेगा। सेहत का ध्यान रखना होगा। इस समय दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। कामकाज के सिलसिले में की गई यात्रा सुखद और लाभदायक रहेगी।
उपाय: ‘ॐ दुं दुर्गायै नमः’ मंत्र का जप करें।
3. मिथुन साप्ताहिक राशिफल (Gemini Horoscope / Mithun Saptahik Rashifal)
इस सप्ताह कारोबार से जुड़ी परेशानियों का निपटारा होने की संभावना है। ऐसा तभी सफल होता दिख रहा है जब आप नकारात्मक सोच से बाहर आएंगे। वहीं नौकरी पेशा लोगों को कार्यालय के नियमों का पालन प्राथमिकता के साथ करना होगा, ऐसे में ध्यान रखें की आपकी किसी बात से आपके सीनियर कम से कम गुरुवार तक नाराज न हों।
इस दौरान बेरोजगार लोगों को नये अवसर मिलने के साथ ही युवाओं का ये समय मौज मस्ती में बीतेगा। पुस्तकों से जुड़े कार्य करने वालों के लिए ये समय अच्छा रहेगा। ससुराल पक्ष से सहयोग के बीच अविवाहितों को लव पार्टनर के साथ बेहतर समय बिताने के अवसर मिलेंगे। इस समय वाहन चलाते समय खास सावधानी रखनी होगी।
उपाय: श्री गणेश जी की पूजा करें।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/36t4qIn
via
No comments