हॉकी स्टॉर विवेक सागर को स्र्वोच्च विक्रम पुरस्कार मिलेगा - Web India Live

Breaking News

हॉकी स्टॉर विवेक सागर को स्र्वोच्च विक्रम पुरस्कार मिलेगा

भोपाल. खेल विभाग की ओर से मप्र के स्टार खिलाडिय़ों को खेल दिवस के दिन पुरस्कारों का तौहफा दिया जाएगा। विभाग ने मप्र के सर्वोच्च खेल पुरस्कारों की घोषणा की है। वर्ष 2020 के लिए राज्य शासन द्वारा 13 एकलव्य, 10 विक्रम, 03 विश्वामित्र, एक स्व. प्रभाष जोशी और एक लाइफ टाइम अचीव्हमेंट पुरस्कार घोषित किए गए हैं। लाइफटाइम अचीव्हमेंट पुरस्कार पद्मश्री अभय छजलानी को दिया जा रहा है। इटारसी के हॉकी ओलंपियन विवेक सागर को विक्रम पुरस्कार से नवाजा जाएगा।

संचालक खेल पवन जैन ने बताया कि इन राज्य स्तरीय खेल पुरस्कारों के लिए एकलव्य के लिए 110 आवेदन, विक्रम पुरस्कार के 95, विश्वामित्र के लिए 34, स्व. प्रभाष जोशी पुरस्कार के तीन और लाइफटाइम अचीव्हमेंट पुरस्कार के लिए 21 आवेदन प्राप्त हुए थे।

एकलव्य पुरस्कार

व्यक्तिगत: सुषमा वर्मा क्याकिंग-केनोइंग (सीहोर), तुषिता सिंह सॉफ्ट टेनिस (भोपाल), स्पर्श खरे वूशु (जबलपुर), अर्जुन सिंह घुड़सवारी (भोपाल), सुनील डावर एथलेटिक्स (बड़वानी), गौरांशी शर्मा बैडमिंटन (दिव्यांग) भोपाल, राममिलन यादव सेलिंग (टीकमगढ़), अंकित शर्मा फेंसिंग, (ग्वालियर) अनुराधा अहिरवार तीरंदाजी (भोपाल), प्रीति रजक शूटिंग (होशंगाबाद) एवं शशांक पटेल ताइक्वांडो (भोपाल)।

दलीय खेल: साधना सेंगर हॉकी (होशंगाबाद),

धु्रवराज कुर्रे पावर लिफ्टिंग (भोपाल)।

विक्रम पुरस्कार:

व्यक्तिगत खेल: विश्वजीत सिंह कैनो-स्लॉलम (होशंगाबाद), सुनिधि चौहान शूटिंग (भोपाल), निधि नन्हेट कराते (बालाघाट), परिधि जोशी घुड़सवारी (इन्दौर), मंजू बम्बोरिया बॉक्सिंग (उज्जैन), एकता यादव सेलिंग (भोपाल)।
दलीय खेल: विवेक सागर प्रसाद हॉकी (होशंगाबाद), हर्षवर्धन तोमर बास्केटबॉल (ग्वालियर)।

पूजा मालवीय मल्लखम्ब (उज्जैन) तथा 
दिव्यांग श्रेणी में प्राची यादव पैरा कैनो (ग्वालियर)।

विश्वामित्र:

व्यक्तिगत: वीरेन्द्र डबास पैरा स्वीमिंग एवं पैरा एथलेटिक्स (ग्वालियर), रिचपाल सिंह सलारिया तीरंदाजी (जबलपुर)
दलीय खेल: डॉ. हबीब हसन (भोपाल)।

लाइफटाइम अचीव्हमेंट:
पद्मश्री अभय छजलानी तथा पूर्व अध्यक्ष इन्दौर टेबल टेनिस संघ।

स्व. प्रभाष जोशी पुरस्कार:
वैष्णवी कहार मलखंभ (उज्जैन)।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3ys9Fn9
via

No comments