आयूष मंत्रालय आज लॉन्च करेगा 'वाई-ब्रेक मोबाइल एप्लीकेशन', जानिए क्या है इसकी खासियत
नई दिल्ली। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत आज केंद्रीय आयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवाल वाई-ब्रेक मोबाइल एप्लिकेशन (Yoga-Break Mobile Application) लॉन्च करेंगे। जानकारी के मुताबिक वाई-ब्रेक मोबाइल एप्लीकेशन लॉन्चिंग को लेकर विज्ञान भवन में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया है। दरअसल, आयुष मंत्रालय ने 30 अगस्त से 5 सितंबर तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर रहा है। जिसमें लोगों को योग और आयूष के लाभ के बारे में बताया जाएगा।
क्या है वाई-ब्रेक मोबाइल एप्लीकेशन
वाई-ब्रेक मोबाइल एप्लीकेशन (Yoga-Break Mobile Application) एक मोबाइल एप्लीकेशन है। जिसे लोगों में काम की वजह से बढ़ते तनाव को कम करने और तरोताजा रखने के उद्देश्य से लॉन्च किया जा रहा है। जिससे लोग तनाव भरे काम के बीच में 5 मिनट का ब्रेक लेकर इसे करें और स्वस्थ्य रहें।
योगा ब्रेक प्रोटोकॉल
गौरतलब है कि 5 मिनट के ‘योगा ब्रेक प्रोटोकॉल’ में कार्यस्थल पर लोगों की उत्पादकता बढ़ाने के उद्देश्य से तनाव को कम करने, तरोताजा करने और काम पर ध्यान केंद्रित करने के लिए बहुत उपयोगी योग अभ्यास शामिल होते हैं। योगा ब्रेक (Y-Break) की अवधारणा दुनियाभर के कामकाजी पेशवरों के लिए प्रासंगिक है। इसे एक परीक्षण प्रोटोकॉल के तहत प्रतिष्ठित विशेषज्ञों द्वारा सावधानी से विकसित किया गया है।
प्रोटोकॉल में कुछ सरल योग अभ्यास शामिल होती हैं, जो इस प्रकार हैं :
- ताड़ासन- ऊर्ध्व- हस्तोत्तनासन- ताड़ासन
- स्कंध चक्र- उत्तान मंडूकासन- कटि चक्रासन
- अर्ध चक्रासन, प्रसारिता पदोत्तनासन- डीप ब्रीथिंग
- नाड़ी शोधन प्राणायाम
- भ्रामरी प्राणायाम- ध्यान
सफल ट्रायल के बाद मंत्रालय ने लिया फैसला
जनवरी 2020 में इसे 6 प्रमुख मेट्रो शहरों में लॉन्च किया गया था। मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान द्वारा देश के छह अग्रणी योग संस्थानों के साथ मिलकर कुल 15 दिन का ट्रायल किया गया था। जिससे निजी और सरकारी संगठनों के कुल 717 प्रतिभागियों ने भाग लिया और ट्रायल खासा सफल रहा था। इसके बाद आयुष मंत्रालय ने यह फैसला लिया है।
यह भी पढ़ें: देश की आधी से ज्यादा आबादी के लिए कोरोना रोधी वैक्सीन की एक ही खुराक पर्याप्त: रिपोर्ट
जानकारी के मुताबिक इस कार्यक्रम में एमडीएनआईवाई के निदेशक डॉ. ईश्वर वी. बासवरद्दी द्वारा पांच मिनट के योग प्रोटोकॉल/ सजीव प्रदर्शन पर एक प्रस्तुतीकरण दिया जाएगा. साथ ही ओएसडी (आयुष ग्रिड), एमओए डॉ. लीना छत्रे एप्लीकेशन पर तकनीक प्रस्तुतीकरण देंगे। इस एप के लॉन्च कार्यक्रम में प्रतिष्ठित योग विशेषज्ञों, स्कॉलर, नीति निर्माता, नौकरशाह, योग प्रेमी और सहायक सेवाओं के विशेषज्ञों सहित लगभग 600 प्रतिभागी भाग लेंगे हैं।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/38Jiqix
No comments