Bhopal traffic plan शाम को बंद हो जाएंगी भोपाल की कई प्रमुख सड़कें, घर से निकलने के पहले चैक करें रास्ते
Bhopal traffic plan 26 जुलाई को एमपी की राजधानी भोपाल के कई प्रमुख रास्ते बंद हो जाएंगे। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे के कारण यातायात पुलिस ने कई रास्ते डायवर्ट कर दिए हैं। इसके लिए एडवाइजरी जारी की गई है। इसके साथ ही भदभदा क्षेत्र को दो दिन तक नो फ्लाइंग जोन घोषित किया गया है।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे के चलते शहर के रास्तों को बुधवार को डायवर्ट किया गया है। यातायात पुलिस ने जनता को किसी भी प्रकार की आवाजाही को लेकर होने वाली समस्या से बचाव के लिए एडवाइजरी जारी की है।
समय शाम-05:30 बजे से
यात्री बसों की डायवर्सन व्यवस्था
इंदौर, उज्जैन की ओर से आने-जाने वाली यात्री बसों का हलालपुर बस स्टैंड से आगे लाल घाटी की ओर प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। राजगढ़-ब्यावरा मार्ग की ओर से नादरा बस स्टैंड आने-जाने वाली बसें मुबारक पुर बाइपास से गांधीनगर तिराहा, करोंदा, बेस्ट प्राइज तिराहा, जेपी नगर तिराहा से नादरा बस स्टैंड की ओर आ-जा सकेंगी।
रोशन पुरा चौराहे से पॉलिटेक्निक चौराहा, कमला पार्क, रेत घाट, वीआइपी रोड, लालघाटी, गांधी नगर तिराहा एवं पॉलिटेक्निक चौराहा से गांधी पार्क तिराहा, शिवाजी नगर, अर्जुन नगर, सुभाष स्कूल, महावीर द्वार, मान सरोवर तिराहा तक आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
रात-07:30 से 8:00 बजे तक सामान्य दो पहिया, चार पहिया वाहन के लिए
रोशनपुरा चौराहे से पॉलिटेक्निक चौराहा, कमला पार्क, रेत घाट, वीआइपी रोड, लालघाटी, गांधी नगर तिराहा और पॉलिटेक्निक चौराहा से गांधी पार्क तिराहा,मालवीय नगर, अंकुर स्कूल, लिंक रोड नम्बर-1, शिवाजी नगर, अर्जुन नगर, सुभाष स्कूल, महावीर द्वार, मान सरोवर तिराहा तक आवाजाही के दौरान मार्ग पर यातायात का दबाव रहेगा।
भाजपा कार्यालय रात 07:30 बजे
भाजपा कार्यालय में कार्यक्रम के दौरान समय शाम- की व्यवस्था: वीवीआइपी के आने के दौरान मानसरोवर तिराहा से 7 नम्बर चौराहा की ओर से कार्यक्रम समाप्ति तक यातायात आवाजाही पूर्णत: बंद रहेगी। सात नम्बर चौराहा से मानसरोवर तिराहा की ओर से कार्यक्रम समाप्ति तक यातायात आवागमन पूरी तरह बंद रहेगा।
एयरपोर्ट की ओर जाने के लिए वैकल्पिक मार्ग:
एयरपोर्ट की ओर जाने के लिए वैकल्पिक मार्ग: 7:30 से 8:00 बजे के मध्य लालघाटी से स्टेट हेंगर तिराहे की ओर सामान्य वाहन जीप-कार दुपहिया वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। इधर जाने वाले वाहन भारत माता चौराहा, भदभदा चौराहा, साक्षी ढाबा तिराहा, नीलबड़ तिराहे से दाये मुड़कर, नाथू बरखेडा रोड़, मुगालिया छाप, खजूरी सड़क, खजूरी बायपास तिराहा- मुबारकपुर चैराहा होकर आवागमन कर सकेंगे ।
वैकल्पिक मार्ग:
भारत माता चौराहा, भदभदा चौराहा, साक्षी ढाबा तिराहा, मुगालिया छाप, खजूरी सड़क, खजूरी बाइपास तिराहा- मुबारक पुर चौराहा होकर आवाजाही कर सकेंगे। नये शहर से प्रभात चौराहा, जेके रोड, रत्नागिरी, अयोध्या बाइपास मार्ग, भानपुर, करोद चौराहा, नई जेल, गांधी नगर तिराहा होकर आवाजाही कर सकेंगे।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/RickxMm
via
No comments