दिन में बादल, बूंदाबांदी, रात में झमाझम - Web India Live

Breaking News

दिन में बादल, बूंदाबांदी, रात में झमाझम

भोपाल. राजधानी में एक सप्ताह भर की राहत के बाद बुधवार को एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया। शहर में बुधवार को सुबह से ही बादल छाए रहे, साथ ही दिन भर शहर के कुछ हिस्सों में हल्की फुल्की बूंदाबांदी हुई। इसके बाद रात्रि में शहर के कई हिस्सों में झमाझम बारिश हुई। इस दौरान सड़कों पर पानी भर गया। मौसम में आए इस परिवर्तन के कारण शहर के अधिकतम तापमान में 3 डिग्री से अधिक की गिरावट आ गई, जिसके कारण शहरवासियों को गर्मी और उसम से राहत मिली है। बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान 28.5 डिग्री दर्ज किया गया वहीं न्यूनतम तापमान 23.7 डिग्री रहा, जबकि मंगलवार को अधिकतम तापमान 31.7 और न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री दर्ज किया गया था। इस तरह एक दिन में अधिकतम तापमान में 3.2 डिग्री की गिरावट आई है, जबकि न्यूनतम तापमान भी आधा डिग्री से अधिक कम हुआ है। शाम से रात्रि 8:30 बजे तक भोपाल शहर में 6.6 मिमी और बैरागढ़ में 3 मिमी बारिश दर्ज की गई।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3yZN9TK
via

No comments