तीन साल पहले मकान खरीदा लेकिन नहीं कर पा रहे गृह प्रवेश - Web India Live

Breaking News

तीन साल पहले मकान खरीदा लेकिन नहीं कर पा रहे गृह प्रवेश

भोपाल. अपने खुद का आवास हो इस सपने को सच करने के लिए कई लोगों ने जीवनभर की मेहनत की पूंजी लगा दी लेकिन उन्हें आवास नहीं मिल पाए। कुछ एेसे लोग भी हैं जिन्हें आवास आवंटन हो गया लेकिन गृह प्रवेश के लिए सुधार के इंतजार में हैं।

जितेन्द्र कुमार को तीन साल पहले बर्रई में फ्लैट क्रमांक ६९३ आवंटित हुआ। लेकिन अब तक ये गृह प्रवेश नहीं कर पाए। अपना अवास होने के बाद भी किराए के मकान में रह रहे हैं। इन्होंने बताया छत से पानी आ रहा है। पहले ये एक कमरे तक सीमित था अब पूरे हिस्से में हालात है। सुधार के लिए कई बार आवेदन दे चुके हैं। बीडीए की ओर से केवल आश्वासन मिले हैं। अब तक आवेदन लेने से इंकार कर देते हैं। दस लाख रुपए खर्च करने के बाद भी किराए के मकान में रह रहे हैं। इस तरह के कई और भी मामले हैं।

कैम्प लगा वसूली
बर्रई क्षेत्र में बीडीए ने जो कॉलोनी विकसित की वह नगर को हैंडओवर हो चुकी है लेकिन यहां लोगों को अब तक कोई फायदा नहीं मिला। कॉलोनी हैंडओवर होने के बाद निगम के पास सड़क, साफ सफाई की व्यवस्था ही है। बाकी इंतजामों को यहां एजेंसी देख रही है। जिसके रहवासियों से शुल्क लिया जाता है। सम्पत्ति कर वसूली के लिए यहां कैम्प लगा है। नगर निगम के जरिए राशि ली जा रही है।

सुधार की कोशिश

शिकायते मिली हैं। जहां भी मामले आ रहे हैं कोशिश है उसमें सुधार कराए जाए। इसके लिए व्यवस्था की जा रही है। नगर निगम को भी कुछ कॉलोनी हैंडओवर की गई हैं।
बीके वैद्य, सीईओ,बीडीए



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3B9WxoH
via

No comments