Haryana Weather News Updates Forecast Today : हरियाणा में पड़ सकती है तेज गर्मी, ऐसा रहेगा मौसम का हाल
Haryana Weather Forecast Today Live Updates: नई दिल्ली। आज हरियाणा राज्य में कुछ स्थानों पर आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। वातावरण में भी आर्द्रता रहेगी। तापमान के न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस तथा अधिकतम 34 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावनाएं हैं। दोपहर में दस से पन्द्रह किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार मानसून का मौजूदा दौर कुछ समय के लिए रुक गया है अत: राज्य में वर्षा नहीं होगी अथवा कुछ स्थानों पर बहुत मामूली बूंदाबांदी हो सकती है। मौसम में शुष्कता बढ़ने से गर्म हवाओं के चलने की संभावनाएं बन रही हैं।
यह भी पढ़ें : Weather Forecast Today Live Updates: उत्तराखंड में भारी बारिश और लैंडस्लाइड का अलर्ट, यूपी-बिहार में बारिश की संभावना
विभाग के अधिकारियों ने लोगों को पर्वतों पर जाने से मना करते हुए कहा है कि पहाड़ियों की यात्रा करना खतरनाक हो सकता है। पंजाब, हरियाणा और उत्तरप्रदेश की तलहटी में अगले एक से दो दिन में बारिश हो सकती है हालांकि अन्य मैदानी इलाके सूखे ही रहेंगे। आने वाले सप्ताह में वर्षा के आसार बन रहे हैं। उस समय गर्मी में थोड़ी राहत मिल सकती है।
यह भी पढ़ें : Petrol-Diesel Price Today : 7 दिन में 90 पैसे तक सस्ता हुआ डीजल, जानिए पेट्रोल में कितनी हुई कटौती
विभाग द्वारा दी गई चेतावनी के अनुसार पश्चिमी हवाएं चलने से मौसम में नमी कम होगी और शुष्कता बढ़ेगी। आने वाले चार-पांच दिनों में तापमान बढ़ सकता है। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस को पार कर सकता है। अत: लोगों को सलाह दी जाती है कि वे घरों में ही रहें, तेज धूप में बाहर निकलने से बचें अन्यथा हीटवेव्स के चलते स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3t3Ag9j
No comments