MP के श्रद्धालुओं की जीप को ट्रेलर ने टक्कर मारी, 11 की मौके पर ही मौत - Web India Live

Breaking News

MP के श्रद्धालुओं की जीप को ट्रेलर ने टक्कर मारी, 11 की मौके पर ही मौत

भोपाल. राजस्थान के नागौर में भीषण सड़क हादसा हुआ है. नागौर में श्रीबालाजी के पास मंगलवार सुबह हुए इस भीषण हादसे से मध्यप्रदेश के 11 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है, जबकि 4 लोगों की हालत गंभीर है। नोखा बाइपास पर एक जीप और ट्रेलर के बीच टक्कर हुई जिसके बाद कोहराम गच गया।

सभी मृतक MP के देवास जिले के सजनखेड़ाव दौलतपुर के रहने वाले बताए जा रहे हैं। मरने वालों में 8 महिलाएं और 3 पुरुष हैं। मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से शवाें को वाहन से बाहर निकाला। एंबुलेंस नहीं पहुंचने की वजह इन्हें सड़क पर रखा गया।

1973 से नहीं सोए रीवा के मोहनलाल, 48 साल से पलक तक नहीं झपकाई

घटना के बाद हाईवे पर काफी लंबा जाम लग गया है। नागौर में मंगलवार सुबह हादसे में 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि 3 ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ा. बताया जा रहा है कि सामने से आ रहे ट्रेलर ने जीप को टक्कर मार दी।

जहां खोदो वहीं हीरे उगल रहा ये खेत, किसान हो रहे मालामाल

यह हादसा इतना दर्दनाक था कि जीप चकनाचूर हो गई. मौके पर चीखपुकार मच गई. 8 लोगों के शव निकाल गए जिनमें कई लोगों के शव जीप में ही बुरी फंसे थे। हादसे के दौरान स्थानीय लोग वहां पहुंचे और पुलिस और 108 एंबुलेंस को सूचना दी। स्थानीय लोगों की मदद से शवों को बाहर निकाला गया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3DyPJ63
via

No comments