Vastu Tips: अगर आप भी बिस्तर पर पेपर बिछाकर खाना खाते हैं तो जान लें ये जरुरी बातें, हो सकता है कलह का कारण - Web India Live

Breaking News

Vastu Tips: अगर आप भी बिस्तर पर पेपर बिछाकर खाना खाते हैं तो जान लें ये जरुरी बातें, हो सकता है कलह का कारण

भोपाल। बेडरूम ऐसी जगह होती है, जहां व्यक्ति दिनभर की थकान के बाद आराम महसूस करता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, बेडरूम के वास्तु का प्रभाव इंसान की जिंदगी पर पड़ता है, जिससे उसका दिन खुशनुमा या समस्याओं से भरा रहता है। अक्सर देखा गया है कि कई घरों में तमाम अभावों के बावजूद दांपत्य जीवन बढ़िया चलता है, जबकि कई घरों में खूब ऐशो-आराम होने के बाद भी छोटी-छोटी बातों पर कलह का वातावरण रहता है। पति-पत्नी में कोई मनमुटाव न रहे, उनका जीवन सुखमय हो, इसके लिए जरूरी है कि शयनकक्ष में कुछ गलत चीजों का किया जाना।

gettyimages-471386891-170667a.jpg

शहर के ज्योतिषाचार्य पंडित जगदीश शर्मा बताते है कि बिस्तर का वास्तु से गहरा संबंध होता है। वास्तुशास्त्र में सुखी दांपत्य के कुछ नियम बताए गए हैं, जिनके अनुसार पति-पत्नी अपनी विवाहित जिंदगी को जीने के लिए प्रेम और आकर्षण की दिशा उत्तर या उत्तर-पश्चिम के क्षेत्र में अपना शयनकक्ष बना सकते हैं। इस दिशा में कमरा होने से उनके आपसी संबंधों में प्रगाढ़ता आती है, जिससे जीवन में प्रेम बना रहेगा। इसके लिए आपको कई बातों का ध्यान रखना जरुरी है....

vastu13333.jpg

- बेडरूम में फर्नीचर लोहे का और आकार में धनुषाकार, अर्धचंद्राकार या वृत्ताकार नहीं होना चाहिए। आयताकार, चौकोर लकड़ी के फर्नीचर ही वास्तु में शुभ माने गए हैं।

- जब भी रात में आप अपने बिस्तर पर सोएं तो घ्यान रखें कि आपके मुंह में कुछ भी खाने की चीज न हो। सुबह बिस्तर से उठने के बाद ध्यान रहे कि बिस्तर को बिखरा हुआ नहीं छोड़ा जाना चाहिए।

- कई लोगों की आदत होती है बिस्तर पर ही पेपर बिछा कर खाना खाने की, लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं करना चाहिए। बिस्तर पर कभी भी खाना न खाएं। ग्रंथों के अनुसार कहा गया है कि बिस्तर पर अन्न व चाय नहीं ग्रहण करना चाहिए। इससे कई बीमारियां को घेरती ही है साथ ही बरकत नहीं होती है। घर में आर्थिक रुप से असर पड़ता है।

- वास्तु के अनुसार बेडरूम में आईना नहीं होना चाहिए। यदि है तो सोते वक्त उसे ढककर अवश्य रखें।

- कभी भी बेड को बीम के नीचे नहीं लगाना चाहिए। बीम अलगाव का प्रतीक होता है। यदि ऐसा करना संभव न हो, तो बीम के नीचे बांसुरी या विंड चाइम लटका देना चाहिए।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3DhmFjh
via

No comments