10वीं कक्षा के छात्र ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट नहीं - Web India Live

Breaking News

10वीं कक्षा के छात्र ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट नहीं

भोपाल. अरेरा हिल्स थाना क्षेत्र में मंगलवार रात 10वीं कक्षा के एक विद्यार्थी ने फंदा लगाकर जान दे दी। मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं होने और परिजनों पुलिस ने बताया कि, भीम नगर निवासी विवेक प्रजापति (16) पिता रामाधार प्रजापति, 10वीं कक्षा का विद्यार्थी था।
विवेक तीन भाई बहनों में दूसरे नम्बर का था। विवेक ने मंगलवार रात परिवार के साथ खाना खाया और भाई-बहनों के साथ सो गया। सुबह साढ़े चार बजे बहन रागिनी की नींद खुली तो उसने बिस्तर के नजदीक ही विवेक को फंदे से लटका देखा। रागिनी की चीख सुनकर परिवार वाले आए और विवेक को फंदे से उतारा लेकिन तब तक उसका दम टूट चुका था।
पुलिस को मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। वहीं परिजनों से प्रारंभिक पूछताछ में भी आत्महत्या का कोई कारण पता नहीं चल सका है। ऐसे में कुछ समय बाद परिजनों के विस्तृत बयान होने पर ही घटना के कारणों का पता चल सकेगा।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/39xN5zo
via

No comments