श्राद्ध करने गए व्यापारी के घर से लाखों के जेवर ले उड़े - Web India Live

Breaking News

श्राद्ध करने गए व्यापारी के घर से लाखों के जेवर ले उड़े

भोपाल. कोलार थाना इलाके में चोरों ने दिनदहाड़े एक व्यापारी के घर धावा बोलकर डेढ़ लाख रुपए नकद और लाखों रुपए कीमत के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। व्यापारी पिता के श्राद्ध कार्यक्रम के लिए कुछ घंटों के लिए बाहर गए थे, इसी दौरान वारदात हो गई। पुलिस ने चोरी का प्रकरण दर्ज कर लिया है, चोरों की तलाश के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
पुलिस ने बताया, इलाके की सर्वजन कॉलोनी निवासी संदीप जैन (34) पिता राजकुमार जैन का कॉस्टमेटिक का बिजनेस हैं। बड़े भाई संजय, दामखेड़ा में किराने की दुकान चलाते हैं। बड़े संजय के यहां बुधवार को पिता का श्राद्ध था। श्राद्ध में शामिल होने संदीप भी परिवार सहित दामखेड़ा गए थे। रात साढ़े नौ बजे संदीप घर लौटे तो ताला कटा हुआ मिला।
घर में सामान बिखरा हुआ था, चोर बेडरूम में रखी अलमारी का ताला तोड़कर , उसमें रखी डेढ़ लाख रुपए की नकदी, एक सोने का हार, सोने की आठ चूडिय़ां, दो सोने की चैन, चार जोड़ी सोने के टाप्स, बीस जोड़ चांदी की बिछिया चोरी कर ले गए।
टीवी और कार
भी गायब
चोरों ने घर में लगी ब्रांडेड एलइडी टीवी और पोर्च में खड़ी कार भी चोरी कर ली। अनुमान है कि चोर टीवी को कार में ले गए होंगे। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज तलाश रही है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/39B4yY2
via

No comments