एक दिन बाद भारत में फिर बढ़े कोरोना मामले, 24 घंटे में करीब 38 हजार नए केस
नई दिल्ली। भारत में कोरोना (Covid-19) मामलों में उतार चढाव लगातार जारी है। यहां एक दिन कोरोना से राहत के बाद अगले दिन महामारी फिर डराने लगती है। दरअसल, देश में कोरोना मामलों (corona new case in india) में एक दिन फिर इजाफा देखने को मिला है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक बीते दिन देश में कोरोना के करीब 38 हजार नए मामले सामने आए हैं। बता दें कि एक दिन पहले देश में 31,222 नए कोरोना (corona) केस सामने आए थे।
एक्टिव मामलों की संख्या में कमी
आंकड़ों के मुताबिक बीते दिन देश में कोरोना के 37,875 नए मामले सामने आए हैं। वहीं महामारी से 369 मरीजों की जान चली गई। राहत की बात यह है कि इस अवधि में 39,114 लोग कोरोना महामारी (covid-19) को हराकर पूरी तरह से स्वस्थ्य हो गए और एक्टिव (covid-19 active case) मामलों की संख्या में 1608 की गिरावट आई है। इन नए मामलों के साथ देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 3 करोड़ 30 लाख 96 हजार हो गई है। वहीं महामारी से अब तक 4 लाख 41 हजार 411 लोगों की मौत हो चुकी है। फिलहाल देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 3 लाख 91 हजार 256 है।
इन राज्यों में कोरोना सबसे अधिक
जानकारी के मुताबिक देश के कुछ राज्यों में लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामले महामारी की तीसरी लहर (third wave of covid-19) की ओर इशारा कर रहे हैं। इनमें केरल और महाराष्ट्र जैसे राज्य मुख्य हैं। बता दें कि केरल में कई दिनों तक प्रतिदिन कोरोना के 30 हजार या उससे ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। हालांकि एक सप्ताह मामलों में गिरावट देखने को मिली है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 25,772 नए मामले सामने आए और 189 और मरीजों की मौत हो गई।
यह भी पढ़ें: भारत में कोरोना के नए मामलों में आई कमीं, मृतकों की संख्या में आई कमी
70 करोड़ से अधिक लगी वैक्सीन
कोरोना की तीसरी लहर की खबरों के बीच देश में कोरोना टीकाकरण (corona vaccination) अभियान भी तेजी से चल रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि 7 सितंबर तक देशभर में 70 करोड़ 75 लाख 43 हजार कोरोना वैक्सीन के डोज दिए जा चुके हैं। वहीं बीते दिन कोरोना के 78.47 लाख टीके लगाए गए। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार देश में अब तक 53.49 करोड़ कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं। वहीं बीते दिन 17.53 लाख कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए हैं।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2WWAx2b
No comments