भारत में बीते 3 दिनों से कम हो रहे कोरोना मामले, 24 घंटे में सामने आए करीब 29 हजार नए केस - Web India Live

Breaking News

भारत में बीते 3 दिनों से कम हो रहे कोरोना मामले, 24 घंटे में सामने आए करीब 29 हजार नए केस

नई दिल्ली। बीते तीन दिनों से भारत में कोरोना के नए (Covid-19 in india) मामलों में मामूली गिरावट देखने को मिल रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकडों के मुताबिक बीते दिन देश में कोरोना के 28,591 नए कोरोना केस (corona new case) आए। इसके साथ ही 338 मरीजों (covid-19 death) की मौत हो गई जबकि 34,848 मरीज कोरोना महामारी (covid-19) को हराकर पूरी तरह से स्वस्थ्य हो गए। बता दें कि इससे पहले शनिवार को कोरोना के 33376, शुक्रवार को 34973 नए केस आए थे।

आंकड़ों के मुताबिक नए मामलों के साथ भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर कुल 3 करोड़ 32 लाख 36 हजार हो गई है। इनमें से 4 लाख 42 हजार 655 लोगों की मौत हो चुकी है। अच्छी बात ये है कि अबतक 3 करोड़ 24 लाख 9 हजार लोग ठीक भी हुए हैं। वहीं बीते दिन भी कोरोना के 6,595 एक्टिव केस (corona active case) कम हो गए। फिलहाल देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 3 लाख 84 हजार 921 है, इसका अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

corona_mahamari.jpeg

केरल में कोरोना बढ़ा रहा परेशानी

कोरोना महामारी की तीसरी लहर (third wave of covid-19) की खबरों के बीच केरल (corona in kerala) और महाराष्ट्र (corona in maharashtra) जैसे राज्यों में हर दिन सामने आने वाले कोरोना मरीज लोगों की चिंता बढ़ा रहे हैं। बता दें कि देश में हर रोज आने वाले नए मामलों में बढ़ा हिस्सा केरल के मरीजों का होता है। बीते दिन केरल में कोविड के 20,487 नए मामले आए जबकि 181 और मरीजों की मौत दर्ज की गई। इसके साथ ही राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 43 लाख 55 हजार 191 हो गई है, जिनमें से 22,844 लोगों की जान गई है।

यह भी पढ़ें: भारत को नहीं मिल रही कोरोना से राहत, 24 घंटे में 33,376 नए मामले

कोरोना से बचने के लिए नियमों का पालन करना और टीकाकरण (corona vaccination) ही एकमात्र उपाय है। ऐसे में भारत सरकार टीकाकरण अभियान पर खास ध्यान दे रही है। अगर देश में टीकाकरण की बात करें तो 11 सितंबर तक देशभर में 73 करोड़ 82 लाख 7 हजार कोरोना वैक्सीन के डोज दिए जा चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि बीते दिन कोरोना के 72.86 लाख टीके लगाए गए। वहीं भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार, अबतक 54 करोड़ कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं। देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.33 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट 97.49 फीसदी है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3A9cWJN

No comments