जिला बार एसोसिएशन के चुनाव 4 अक्टूबर को - Web India Live

Breaking News

जिला बार एसोसिएशन के चुनाव 4 अक्टूबर को

भोपाल. जिला बार एसोसिएशन के प्रतिष्ठा पूर्ण चुनाव आगामी 4 अक्टूबर को जिला अदालत परिसर में होंगे। राजधानी के वकील 4 अक्टूबर को अध्यक्ष सहित नई कार्यकारिणी के चुनाव के लिए अदालत परिसर में स्थित जिला बार एसोसिएशन के सभागार में मतदान करेंगे। मतगणना 5 अक्टूबर को होगी।

जिला बार एसोसिएशन की मंगलवार को हुई वर्तमान कार्यकारिणी की बैठक में यह निर्णय लिया गया है ‌। अधिवक्ता रविंद्र तिवारी को मुख्य चुनाव अधिकारी बनाया गया है। एसोसिएशन के चुनाव को लेकर को लेकर अदालत परिसर में पिछले एक माह सरगर्मी थी। हालांकि चेंबर ऑफ कॉमर्स के चुनाव पर रोक के चलते चुनाव को लेकर संशय था। जिला बार एसोसिएशन ने इस संबंध में जिला कलेक्टर को 28 अगस्त को आवेदन दिया था ‌‌। कलेक्टर ने मंगलवार तक इसका कोई जवाब नहीं दिया। जिला बार एसोसिएशन के सचिव वासु वासवानी ने बताया कि राज्य अधिवक्ता परिषद ने हर हाल में 30 सितंबर तक चुनाव कराने के स्पष्ट निर्देश दिए हैं। ऐसे में कार्यकारिणी की बैठक में निर्णय लिया गया है। चुनाव के दौरान शासन के कोरोना प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन किया जाएगा।
डेढ़ साल बाद शुरू हुई नियमित सुनवाई

कोरोना के चलते जिला अदालत में पिछले साल 24 मार्च से मुकदमों में नियमित सुनवाई बंद थी। सिर्फ चिन्हित मुकदमों में ही सुनवाई जारी थी। हाई कोर्ट के निर्देश पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश गिरिबाला सिंह ने सोमवार 6 सितंबर से पूर्व की तरह सभी मुकदमों में सुनवाई शुरू करने के निर्देश दिए हैं।
चुनाव कार्यक्रम

9 सितंबर को प्रारंभिक मतदाता सूची का प्रकाशन, 9 से 15 सितंबर के बीच मतदाता सूची पर आपत्ति, 16-17 सितंबर को आपत्तियों का निराकरण, 20 सितंबर को सूची का अंतिम प्रकाशन होगा। नाम निर्देशन फॉर्म 20 से 23 सितंबर तक, जांच 24-25 सितंबर, 27-28 सितंबर को नाम वापसी के बाद उम्मीदवारों की अंतिम सूची प्रकाशित होगी। 30 सितंबर-1 अक्टूबर को टेंडर वोटिंग होगी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3zSO20W
via

No comments