जो अकादमी रिजल्ट नहीं देगी उसे बंद किया जाएगा: सिंधिया
भोपाल. खेल एवं युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने कहा है कि प्रदेश में विभिन्न अकादमी ऑफ एक्सीलेंस संचालित हैं। वर्तमान में प्रदेश के खिलाड़ी न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने में सफल हुए हैं। अगर किसी भी खेल अकादमी से हमें राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी नहीं मिल रहे हैं तो ऐसी अकादमी का औचित्य नहीं है। ऐसी अकादमी को बंद किया जायेगा। खेल मंत्री मंगलवार को टीटी नगर स्टेडियम में हॉकी अकादमी की समीक्षा कर रही थीं।
खिलाडिय़ों की डिजिटलाइज्ड मेडिकल फाइल
सिंधिया ने ग्वालियर स्थित हॉकी अकादमी की समीक्षा में कहा कि प्रदेश के सभी अकादमी में रहने वाले खिलाडिय़ों की डिजिटलाइज्ड मेडिकल फाइल बनाई जाएगी। हर अकादमी के हर खिलाड़ी का ब्लड टेस्ट किया जाएगा। उनकी फाइल बनाई जाएगी, जिसमें हर खिलाड़ी की पर्सनल प्रोफाइल जैसे ब्लड ग्रुप, ब्लड टेस्ट की रिपोट्र्स, कितने बच्चें कोरोना पॉजिटिव हुए हैं उनकी इन्ज्योरी आदि मेनटेन किया जाएगा। प्रमुख सचिव खेल गुलशन बामरा, नवागत खेल संचालक रवि कुमार गुप्ता उपस्थित थे।
समर स्टॉक राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए मप्र के टीम रवाना
भोपाल. शेर-ए-कश्मीर इंडोर स्पोट्र्स काम्प्लेक्स में 9 से 12 सितंबर तक आयोजित समर स्टॉक नेशनल चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए मध्यप्रदेश की 10 सदस्यीय टीम श्रीनगर रवाना हुई। टीम में आशीष व्यास, आमिल खान, मो. अनस कुरैशी, शाहनवाज हुसैन मीर, कामाक्षी खावसे, प्रिया विश्वकर्मा, जैनब खान, ममता सिंह, सृष्टि सिंह और सुहानी कीर शामिल हैं। आइस स्टॉक मध्यप्रदेश के चीफ अबरार एहमद शेख ने बताया कि इंडियन आइस स्टॉक फेडरेशन की ओर से आयोजित इस चैंपियनशिप में भारत की 20 राज्यों की टीमें भाग ले रही हैं। टीम एलएनसीटी विश्वविद्यालय के फिजिकल डिपार्टमेंट के प्रमुख पंकज जैन के मार्गदर्शन में श्रीनगर के लिए रवाना हुई। आइस स्टॉक खेल खेलो इंडिया में शामिल है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3hd7WMW
via
No comments