Bharat Band: पंजाब और बिहार में दिख रहा भारत बंद का असर, महात्मा गांधी सेतु पर जाम, रेलवे सेवा भी प्रभावित - Web India Live

Breaking News

Bharat Band: पंजाब और बिहार में दिख रहा भारत बंद का असर, महात्मा गांधी सेतु पर जाम, रेलवे सेवा भी प्रभावित

नई दिल्ली। Bharat Bandh. नए कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग को लेकर देशभर के किसान बीते कई महीनों से राजधानी दिल्ली की सीमाओं पर प्रदर्शन कर रहे हैं। आज संयुक्त किसान मोर्चा के नेतृत्व में 40 किसान संगठनों के भारत बंद का आह्वाहन किया था। इसका असर बिहार और पंजाब में भी देखने को मिल रहा है। बता दें कि इस बंद में विपक्षी दल भी किसान संगठनों के साथ खड़े हैं।

किसानों ने हाईवे पर गाड़ दिए तंबू

पंजाब के अधिकतर स्‍थानों पर किसान संगठनों के भारत बंद का असर देखने को मिल रहा है। किसान संगठनों और उनके समर्थकों ने राज्‍य में अधिकतर हाईवे और मुख्‍य सड़कों पर जाम लगा दिया है। लुधियाना के खन्‍ना सहित राज्‍य में कुछ स्थानों पर प्रदर्शनकारी किसानों ने हाईवे और अन्‍य सड़कों पर तंबू गाड़ दिए हैं।

भारत बंद

लुधियाना-दिल्ली हाईवे पर जाम

किसान फाजिल्‍का सहित कई स्‍थानों पर रेलवे ट्रैक पर धरना देकर बैठ गए हैं। बंद के कारण राज्‍य में सड़क और रेल यातायात बाधित है। इस दौरान राज्‍य भर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और काफी संख्‍या में पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। किसान संगठनों ने जालंधर-दिल्‍ली हाईवे और लुधियाना-दिल्‍ली हाईवे को जाम कर दिया है।

यह भी पढ़ें: दिल्ली-देहरादून हाईवे पर चक्का जाम, सुबह से ही धरने पर बैठे किसान

अगर बात बिहार की करें तो बंद समर्थकों ने हाजीपुर में उत्‍तर-दक्षिण बिहार की लाइफलाइन महात्‍मा गांधी सेतु को जाम कर दिया है। इस दौरान हाजीपुर में राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ताओं ने आगजनी और सड़कों पर निकले रिक्‍शा चालकों से मारपीट भी की है। वहीं बिहार के जहानाबाद और दरभंगा सहित कई जगह रेल यातायात पर भी असर पड़ा है। दरभंगा में बिहार संपर्क क्रांति एक्‍सप्रेस रोक दी गई।

विपक्षी पार्टियां भी कर रही प्रदर्शन

इसके साथ ही मधुबनी में किसानों ने समाहरणालय के सामने सड़क जाम लगाया। शिवहर में कृषि कानून के खिलाफ महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने विरोध जुलूस निकाल कर जीरो माइल पर सड़क जाम किया है। सुबह में दुकानें खुली रहीं, लेकिन बाद में कुछ जगहों पर दुकानों को बंद करा दिया गया। पूर्णिया कोर्ट स्टेशन पर जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कुछ देर के लिए ट्रेन सेवा को बाधित किया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3zIiLNh

No comments