मध्यप्रदेश में निकली मेडिकल ऑफिसर की भर्ती, जानें कब तक करना है आवेदन
भोपाल. मध्यप्रदेश में मेडिकल ऑफिसर के पदों पर भर्ती निकली है। इन पदों पर अभ्यर्थियों का चयन मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा। फिलहाल इस भर्ती के लिए आवेदन करने का पर्याप्त समय है।
जानकारी के अनुसार भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास विभाग मध्यप्रदेश ने मेडिकल ऑफिसर के पदों पर नौकरियां निकाली है, इन पदों पर अभ्यर्थियों का चयन मेरिट लिस्ट के आधार पर होगा। इन पदों के लिए अभ्यर्थियों को यह पात्रता होना जरूरी है।
45 पदों के लिए भर्ती, 22 अक्टूबर अंतिम तिथि
-अभ्यर्थी मेडिकल ऑफिसर के पद पर 22 अक्टूबर 2021 की शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकते है।
-मेडिकल ऑफिसर के लिए आवेदन ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे।
-अभ्यर्थियों का चयन मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा।
-नोटिफिकेशन को देखने के लिए अभ्यर्थी वेबसाइट bgtrrdmp.mp.gov.in उपयोग कर सकते हैं।
--मेडिकल ऑफिसर के कुल 45 पद हैं। जिनके लिए आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।
-मेडिकल ऑफिसर के लिए अभ्यर्थी का मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से एमबीबीएस की डिग्री होना चाहिए, इसी के साथ अभ्यर्थी का रजिस्ट्रेशन राज्य मेडिकल काउंसिल परिषद में होना चाहिए।
-मेडिकल ऑफिसर के पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी की उम्र 21 से 65 वर्ष के बीच होना चाहिए।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3m1iQHd
via
No comments