टोक्यो की भारतीय महिला हॉकी ओलम्पियनों का स्वागत
भोपाल. टोक्यो ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन करने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम की खिलाडिय़ों का राजाभोज विमानतल पर ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया गया। देश में बेटियों के प्रति संवेदनशील मुख्यमंत्री के रूप में पहचाने जाने वाले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान महिला हॉकी ओलम्पियनों को मंगलवार दोपहर 2 बजे को मिंटो हॉल में सम्मानित करेंगे।
हॉकी दल की सभी खिलाडिय़ों को प्रोत्साहन स्वरूप 31-31 लाख रुपए की राशि भी दी जाएगी। टोक्यो ओलंपिक 2020 में मप्र राज्य महिला हॉकी अकादमी से प्रशिक्षित पांच खिलाडिय़ों सुशीला चानू, रीना खोखर, मोनिका, रजनी और वंदना कटारिया ने देश का प्रतिनिधित्व कर ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की थी।
समर्थ, वैदेही, तरुण, अनिकेत ने जीते स्वर्ण पदक
भोपाल. मप्र के खिलाडिय़ों ने यहां खेली जा रही तीसरी नेशनल सिलिंग शॉट स्पोट्र्स चैंपियनशिप में अपना दबदबा बरकरार रखा। पहले दिन मप्र के खिलाडिय़ों ने चार स्वर्ण पदक अपने नाम किए। चैंपियनशिप एलएनसीटी में खेली जा रही है। अंडर-10 में समर्थ शर्मा ने स्वर्ण दिलाया। अंडर-13 बालक वर्ग में देव नागर को कांस्य पदक मिला। अंडर-16 बालिका वर्ग में वैदेही नागर ने 71 अंकों के साथ स्वर्ण, बालक वर्ग में तरुण घावरी ने स्वर्ण, अंडर-19 बालक वर्ग में अनिकेत कैथवास ने स्वर्ण पदक जीते। तीन स्वर्ण पदक महाराष्ट्र के खाते में आए। आयोजन सचिव पंकज जैन ने बताया कि खेल के दौरान दो मिनट में एक खिलाड़ी को 10 शॉट टारगेट पर लगाने होते हैं। यह खेल पूरा निशानेबाजी की तरह ही है। चैंपियनशिप में कर्नाटक, हरियाणा, उत्तरप्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, असम, मध्यप्रदेश के लगभग 110 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/39JUv2W
via
No comments