प्रदेश में मानसूनी बारिश ने छुई सामान्य स्तर की रेखा
भोपाल. प्रदेश में 27 सितम्बर तक सामान्य बारिश का स्तर लगभग पौने 37 इंच का है, जबकि सोमवार तक बारिश लगभग 37 इंच को छू चुकी है। इस तरह इस सीजन में प्रदेश में बारिश पूरी तरह सामान्य स्तर पर पहुंच चुकी है। हालांकि जिलों की बात करें तो कई जिलों में अब भी यह सामान्य से 20 से 38 फीसदी तक कम बनी हुई है।
पूर्वी प्रदेश में सबसे ज्यादा कमी
प्रदेश के पूर्वी भाग में सात जिलों में बारिश सामान्य से 20 फीसदी या इससे कम पर बनी हुई है। इन जिलों में सबसे ज्यादा कमी, छिंदवाड़ा में 38 फीसदी, जबलपुर में 35 फीसदी, पन्ना में 33, कटनी में 30, बालाघाट में 26, छतरपुर और सिवनी में 24- 24 फीसदी की कमी है। इसके अलावा सात-आठ जिलों में बारिश सामान्य स्तर से सात से 15-16 फीसदी कम है लेकिन यह गंभीर कमी नहीं है और इसे सामान्य स्तर पर ही माना जाता है।
पश्चिमी प्रदेश में अधिकांश जिले सामान्य
पश्चिमी हिस्सों में अधिकांश जिले सामान्य बारिश के आंकड़े को पूरा कर चुके हैं। इनमें श्योपुर में 100 तो आगर मालवा में 50 फीसदी अधिक बारिश हो चुकी है। लेकिन देवास में 23, होशंगाबाद में 21 तो खरगौन में 20 फीसदी की कमी है।
नोट- सामान्य स्तर से 20 फीसदी कम से लेकर 20 फीसदी अधिक तक के स्तर को सामान्य में मापा जाता ह
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3m2D6rU
via
No comments