मुरलीधर बोले- जावेद अख्तर को पागलखाने भेजने के अलावा कोई हल नहीं...
------------------
भोपाल। प्रदेश भाजपा प्रभारी मुरलीधर राव ने कहा कि एक स्क्रिप्ट रायटर हैं जावेद अख्तर, जो आरएसएस की तुलना तालिबानी से करते हैं। देश में ऐसे कई पागल हैं, जिन्हें खुद ही पता नहीं कि वे पागल हैं। जावेद भी वैसे हैं। इन्हें पागलखाने भेजने के अलावा समस्या का कोई हल नहीं है। कोई पागल होता है, तो उसके रिश्तेदार-घरवाले-दोस्त सोचते हैं कि ठीक करा दें, लेकिन कुछ ऐसे होते हंै, जिन्हें पागलखाने ही भेजना पड़ता है। भोपाल में पार्टी के सायबर योध्दाओं के एक कार्यक्रम में मुरलीधर ने कहा कि जावेद को देश में जो कुछ मिला, वो मुस्लिम नहीं भारतीय होने से मिला है। देश ने कभी ये नहीं पूछा कि किस धर्म के हो। लेकिन, जावेद आज संघ की तुलना तालिबानी से करते हैं। जावेद को न तालिबानी के बारे में कुछ पता है और न संघ के बारे में। संघ इस देश के संविधान के हिसाब से चलता है, लेकिन तालिबानी किसी संविधान से नहीं चलते। जो तालिबानी व संघ को समान मानता है वो पागल ही है।
---------------------
धर्म यानी दूसरों की भलाई-
मुरलीधर ने कहा कि दुनिया में सिर्फ भारत ऐसा देश है, जो कट्टरपंथ से लडक़र भी अपनी संस्कृति के साथ जिंदा है। भारत ने जब-जब कट्टरपंथ का मतलब नहीं समझा, तब-तब भारत टूटा और लूटा है। लेकिन, हम जीतेंगे। क्योंकि धर्म ही अंत में जीतता है और धर्म क्या है इसे समझिए। धर्म है दूसरों की भलाई करना।
----------------------
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2YKWqlu
via
No comments