उत्तराखंड में भूकंप के तेज झटकों से कांपी धरती, घर से बाहर भागे लोग - Web India Live

Breaking News

उत्तराखंड में भूकंप के तेज झटकों से कांपी धरती, घर से बाहर भागे लोग

नई दिल्ली। उत्तराखंड में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.6 दर्ज की गई। भूकंप का केंद्र जोशीमठ से 31 किलोमीटर पश्चिम दक्षिण रहा। यह भूकंप आज सुबह 5:58 मिनट पर आया। इस दौरान उत्तराखंड के चमोली, पौड़ी, अल्‍मोड़ा आदि जिलों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। हालांकि अभी तक भूकंप की वजह से किसी जानमाल की सूचना नहीं है।



केदारघाटी में 4 तीव्रता का भूकंप
आज सुबह-सुबह केदारघाटी में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। सुबह 6:00 बजे के आए भूकंप के बाद लोग अपने घरों से बाहर निकले। बीती रात से ही केदारघाटी में लगातार बारिश हो रही है और इस बीच भूकंप के झटकों से लोगों की मुसीबतें बढ़ गई। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3 से 4 मापी गई है। उत्तराखंड में भूकंप आने पर मौजूदा समय में 71 सायरन और 165 सेंसर लगे हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3A9LDiI

No comments