प्रदेश के कॉलेज में राम, हनुमान को पढ़ेंगे विद्यार्थी - Web India Live

Breaking News

प्रदेश के कॉलेज में राम, हनुमान को पढ़ेंगे विद्यार्थी

भोपाल। मध्यप्रदेश के कॉलेज में विद्यार्थी अब मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम, हनुमान के बारे में पढ़ेंगे। वहीं वेद पुराण और उपनिषद् की शिक्षा भी दी जाएगी। बीए प्रथम वर्ष के दर्शन शास्त्र में इन पाठ्यक्रम को जोड़ा गया है। यह वैकल्पिक पाठ्यक्रम होगा। उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव ने कहा कि यह पाठ्यक्रम नई शिक्षा नीति के तहत इसी सत्र से पढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि भविष्य में बुरी शक्तियां धर्म को नुकसान न पहुंचा पाएं, इसलिए नैतिक और धार्मिक शिक्षा जरूरी है।

राम चरित मानस का व्यवहारिक दर्शन के नाम से सिलेबस तैयार -

बीए प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा विभाग ने 'रामचरितमानस का व्यावहारिक दर्शन' नाम से सिलेबस तैयार किया है। इसका 100 नंबर का पेपर रहेगा। इसे दर्शन शास्त्र विषय में रखा गया है। यह सभी के लिए अनिवार्य न होकर वैकल्पिक रहेगा। सूत्रों का कहना है कि इस विषय को हिन्दी या दर्शनशास्त्र के प्रोफेसर पढ़ाएंगे। जिस कॉलेज में हिन्दी के प्रोफेसर हैं, वहंा वे इसे पढ़ाएंगे और जहां दर्शनशास्त्र के प्रोफेसर हैं, वहां दर्शनशास्त्र के प्रोफेसर की जिम्मेदारी इस पाठ्यक्रम को पढ़ाने की होगी।

ओम ध्यान और मंत्रों का पाठ भी शामिल -

योग और ध्यान को भी तीसरे फांउडेशन कोर्स के रूप में शामिल किया गया है। इसमें ओम ध्यान और मंत्र शामिल हैं। यह शिक्षा नीति के तहत है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3lpOnSV
via

No comments