15 वर्षों की हजारों घोषणाएं पूरी नहीं, उप चुनाव देख फिर घोषणाएं करने लगे शिवराज - Web India Live

Breaking News

15 वर्षों की हजारों घोषणाएं पूरी नहीं, उप चुनाव देख फिर घोषणाएं करने लगे शिवराज

भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर तंज कसते हुए कहा है कि पिछले 15 वर्षों के शासनकाल में उनके द्वारा की गई हजारों घोषणाएं अभी तक अधूरी हैं। 28 उपचुनाव की हजारों घोषणाओं के अभी तक पते नहीं और अब प्रदेश में 4 उपचुनावों को देखते हुए हमारे घोषणावीर मुख्यमंत्री शिवराज ने रोज झूठी घोषणाएं करना फिर शुरू कर दी हैं। इस संबंध में कमलनाथ ने ट्वीट भी किया है।

उन्होंने कहा कि आज एक तरफ प्रदेश में हर वर्ग परेशान, कर्मचारी वर्ग को बढ़ा हुआ डीए नहीं, एरियर नहीं, चयनित शिक्षकों को नौकरी नहीं, बेरोजग़ारों को रोजगार नहीं हैं। बाढग़्रस्त इलाकों में राहत के कार्य नहीं, मुआवजा नहीं मिला है। विकास कार्य ठप्प हैं, टूटे पुल- पुलियाओं के निर्माण का काम शुरू नहीं हुए,कोयले का भुगतान बाकी, बिजली संकट चरम पर है और दूसरी तरफ शिवराज का चुनावी क्षेत्रों में जनता को गुमराह करने के लिये रोज हजारों करोड़ के झूठे नारियल फोडऩे का, झूठी घोषणाओं का काम जारी है।

एक लाख पदों पर भर्ती का एलान -
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को भोपाल के अचारपुरा औद्योगिक क्षेत्र में भूमि पूजन कार्यक्रम के मौके पर कहा कि हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता रोजगार है। यहां उन्होंने एक लाख पदों पर भर्ती करने का एलान भी किया। साथ ही कहा कि सरकारी विभागों में इन पदों की नियुक्ति की प्रक्रिया शीघ्र ही शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा कि अभी भी प्रदेश में कोरोना के बावजूद उद्योगों में 48 फीसदी की बढ़ोत्तरी हुई है, जबकि रोजगार में 38 फीसदी बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। पिछले 17 महीने में कोरोना महामारी के बावजूद 384 इकाइयों को 840 एकड़ भूमि आवंटित की गई है। इससे 11 हजार करोड़ पूंजी निवेश और 22 हजार व्यक्तियों को रोजगार मिलेगा। प्रदेश में कोरोना संकट की परिस्थितियों के बाजवूद औद्योगिक इकाइयों की संख्या में 48 प्रतिशत, भूमि आवंटन में 32 प्रतिशत, पूंजी निवेश में 33 प्रतिशत और रोजगार सृजन में 38 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3Adkond
via

No comments