Delhi Weather News Updates Today: दिल्ली में मानसून मेहरबान, 2011 के बाद हुई इतनी बारिश - Web India Live

Breaking News

Delhi Weather News Updates Today: दिल्ली में मानसून मेहरबान, 2011 के बाद हुई इतनी बारिश

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली ( Delhi Weather news Updates Today ) में इस वक्त मानसून मेहरबान है। शुक्रवार से शुरू हुआ रुक-रुक बारिश ( Delhi Rains ) का सिलसिला शनिवार को भी जारी है। सुबह से ही राजधानी के के कई इलाकों में झमाझम बारिश हो रही है। भारतीय मौसम विभाग ( IMD ) के मुताबिक बारिश का ये दौर अगले दिन यानी रविवार तक जारी रहने के आसार हैं। विभाग ने शनिवार के लिए ऑरेंज अलर्ट ( Orange School ) भी जारी किया है।

इसके मुताबिक दिनभर जमकर बारिश होने की संभावना बनी हुई है। वहीं दिल्ली में 2011 से अब तक पहली बार मानसून ने 1000 एमएम के आंकड़े को पार किया है। शुक्रवार सुबह 8.30 बजे तक सफदरजंग में 1005.3 एमएम बारिश हो चुकी है। इससे पहले 2010 में 1035.5 एमएम बारिश हुई थी।

यह भी पढ़ेंः Pollution in Delhi: प्रदूषण से निपटने के लिए सरकार ने तैयार किया विंटर एक्शन प्लान, जानिए कब से हो सकता है लागू

दिल्ली और उससे सटे इलाकों में मौसम का मिजाज शुक्रवार शाम से बदल गया है। शुक्रवार शाम से रुक-रुककर हो रही बारिश का सिलसिला शनिवार सुबह भी जारी है।

कई इलाकों में जाम लगना शुरू
दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में सुबह 3 के बाद कहीं तेज कहीं मध्यम स्तर की बारिश हुई है। दिल्ली के जोरबाग इलाके की तस्वीरें भी सामने आई हैं, जहां सुबह से ही अच्छी बारिश दिखाई दे रही है। इसके चलते दिल्ली के आइटीओ, आश्रम, पुरानी दिल्ली के इलाकों में हल्का जाम लगना शुरू हो गया है। वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई है।

मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार शाम और रात के समय कुछ इलाकों में तेज बारिश की संभावना भी बनी हुई है। वहीं तापमान की बात करें तो 11 सितंबर को अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री तक रह सकता है। वहीं 12 सितंबर को भी मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है। इसके बाद 13 सितंबर से बारिश हल्की हो जाएगी।

यह भी पढ़ेंः Delhi: राजधानी में मिला नेशनल कॉन्फ्रेंस नेता का शव, जानिए क्या बोले उमर अब्दुल्ला

इन इलाकों में अच्छी बारिश के आसार
मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली के अधिकांश इलाकों के साथ ही आस-पास के क्षेत्रों में अच्छी बारिश के आसार बने हुए हैं। एनसीआर में आने वाले नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजिायाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में मौसम विभाग ने अच्छी बारिश की संभावना जताई है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3A2CQPf

No comments