भारत की बढ़ेगी सैन्य शक्ति, देश के पहले न्यूक्लियर मिसाइल ट्रैकिंग जहाज INS ध्रुव की लॉन्चिंग आज - Web India Live

Breaking News

भारत की बढ़ेगी सैन्य शक्ति, देश के पहले न्यूक्लियर मिसाइल ट्रैकिंग जहाज INS ध्रुव की लॉन्चिंग आज

नई दिल्ली। जल्दी ही भारतीय नौसेना की शक्ति बढ़ने वाली है। आज भारत के पहले परमाणु मिसाइल ट्रैकिंग जहाज आईएनएस ध्रुव (INS Dhruv) को लॉन्च किया जाएगा। दस हजार टन वजनी इस जहाज को आज आंध्रप्रदेश के विशाखापटनम में शामिल किया जाएगा। यह भारत का पहला ऐसा जहाज है जो दुश्मन देश की ओर से आने वाली किसी भी परमाणु और बैलेस्टिक मिसाइल को ट्रैक कर सकता है और सेना को तुरंत अलर्ट भेज सकता है।

वर्तमान में अभी तक यह क्षमता केवल फ्रांस, अमरीका, ब्रिटेन, रूस और चीन के पास है। भारत विश्व का छठा देश होगा जिसके पास न्यूक्लियर और बैलिस्टिक मिसाइल ट्रैक करने वाला अत्याधुनिक जहाज है। आईएनएस ध्रुव, जहाज को चलाने के लिए आवश्यक 14 मेगावाट बिजली भी खुद ही बनाएगा। जहाज की लॉन्चिंग के अवसर पर भारतीय नौसेना, रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO), और राष्ट्रीय तकनीकी अनुसंधान संगठन (NTRO) के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे।

यह भी पढ़ें : सरकारी कर्मचारी, अधिकारी ने समय पर काम नहीं किया तो लगेगा 20 हजार का जुर्माना, 250 को मिला नोटिस

यह है INS ध्रुव की खासियतें

  • यह जहाज भारतीय शहरों तथा सैन्य प्रतिष्ठानों की ओर आने वाली दुश्मन की किसी भी मिसाइल (चाहे वो न्यूक्लियर हो या बैलिस्टिक) को ट्रैक कर शुरूआती चेतावनी जारी करेगा।
  • आईएनएस ध्रुव के पास डीआरडीओ द्वारा देश में विकसित किया गया एक अत्याधुनिक एक्टिव स्कैन एरे रडार (AESA) है। इसके जरिए यह जासूसी उपग्रहों पर भी नजर रख सकेगा तथा दक्षिण एशियाई भूभाग में नजर रख सकेगा।
  • आईएनएस ध्रुव दुश्मन देश की पनडुब्बियों पर नजर रखने के साथ-साथ यह समुद्र में देश की रक्षा करने की क्षमता भी रखता है।

यह भी पढ़ें : गैर कांग्रेसी दलों को एक मंच पर लाने की तैयारी, नीतीश कुमार को मिला न्योता, राजद का पत्ता कटा

चीन और पाकिस्तान के साथ बढ़ते तनाव में होगा उपयोगी
इस समय भारत के अपने पड़ौसी देश पाकिस्तान और चीन से विवाद चल रहा है, दोनों ही देश न्यूक्लियर मिसाईल पॉवर रखते हैं। ऐसे में आईएनएस ध्रुव देश की सुरक्षा के लिए अत्यन्त उपयोगी सिद्ध होगा। यह भारत को समुद्र में अतिरिक्त सुरक्षा प्रदान करते हुए दुश्मन देशों की ओर से होने वाले किसी भी संभावित आक्रमण की पूर्व चेतावनी देगा।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3CdB6DN

No comments