Petrol Diesel Price: आम आदमी को मिली राहत, कम हो गए पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए कितना है भाव
भोपाल। भारत की सरकारी तेल कंपनियों (Government Oil Companies) ने आखिर कर आठवें दिन लोगों को राहत दी। आज पेट्रोल और डीजल (Petrol and Diesel), दोनों की कीमतों में 15-15 पैसे की कमी हुई। इससे पहले बीते सप्ताह मंगलवार को भी दोनों ईंधन की कीमतों में इतनी की कमी हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार (International Market) में देखा जाए तो कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतों में कल नरमी ही रही है।
जानिए क्या है भोपाल का रेट
लगातार बढ़ रहे पेट्रोल-डीजल के दाम के बाद अब थोड़ी राहत मिली है। आज 1 सितंबर को राजधानी भोपाल में पेट्रोल 109.77 रुपये लीटर और डीजल 97.57 रुपये लीटर के करीब बिक रहा है। आपको बता दें कि पेट्रोल के दाम करीब 20 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 100 रुपये के पार जा चुका है. जिसमें चार मेट्रो शहरों के अलावा तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, राजस्थान, मध्य प्रदेश, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, ओडिशा, जम्मू कश्मीर शामिल है।
रोज सुबह 6 बजे कीमतों में होता है बदलाव
पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव रोजाना सुबह 6 बजे होता है। सुबह 6 बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है। विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतर्राष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है।
जानिए आपके शहर में कितना है दाम
पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3zCKCPC
via
No comments