Petrol Diesel Price: आम आदमी को मिली बड़ी राहत, तेल कंपनियों ने दी खुशखबरी, कम हो गए पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए अपने शहर में कीमतें
भोपाल। सरकारी तेल कंपनियों (Government Oil Companies) की ओर से आज पेट्रोल-डीजल के दामों (Petrol and Diesel) में बदलाव हुआ है। आज पेट्रोल की कीमत 13 से 15 पैसे, तो वहीं डीजल की कीमत 14-15 पैसे घटी है। हालांकि अब भी प्रमुख बड़े शहरों में पेट्रोल की कीमत 100 रुपये से ऊपर बनी हुई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल सस्ता होने की वजह से सरकारी तेल कंपनियों ने ईंधन के रेट में कटौती की है। देश के अलग-अलग शहरों में पेट्रोल के दाम 10 से 15 पैसे प्रति लीटर तक गिरे हैं. वहीं, डीजल भी 15 पैसे तक सस्ता हुआ है।
बता दें कि सितंबर के महीने में दूसरी बार पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कटौती हुई है. इससे पहले 01 सितंबर को भारतीय बाजार में सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल दोनों ही ईंधन की कीमतों (Fuel Price) में 15-15 पैसे प्रति लीटर की कटौती की थी. हालांकि, पेट्रोल-डीजल अभी भी रिकॉर्ड स्तर पर है।
जानिए क्या है भोपाल का रेट
इंडियन ऑयल के मुताबिक भोपाल में पेट्रोल 109.63 रुपये प्रति लीटर और डीजल 97.43 रुपये प्रति लीटर है। राज्य में एक सितंबर के बाद से तेल के दामों में गिरावट दर्ज की गई है। इंदौर में पेट्रोल 109.67 रुपये प्रति लीटर और डीजल 97.49 रुपये प्रति लीटर है। तो वहीं जबलपुर में पेट्रोल 109.65 रुपये प्रति लीटर तथा डीजल 97.47 रुपये प्रति लीटर के रेट से बिक रहा है। ग्वालियर में पेट्रोल 109.53 रुपये प्रति लीटर और डीजल 97.33 रुपये प्रति लीटर है।
जानिए बाकी राजधानियों का हाल
आज दिल्ली में पेट्रोल का दाम 101.19 रुपये जबकि डीजल का दाम88.62 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 107.26 रुपये व डीजल की कीमत 96.19 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल का दाम 101.62 रुपये जबकि डीजल का दाम 91.71 रुपये लीटर है। वहीं चेन्नई में भी पेट्रोल 98.96 रुपये लीटर है तो डीजल 93.26 रुपये लीटर है।
रोज सुबह 6 बजे कीमतों में होता है बदलाव
पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव रोजाना सुबह 6 बजे होता है। सुबह 6 बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है। विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतर्राष्ट्रीय बाजार में क्रूड-र्व की क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। कीमतें
जानिए आपके शहर में कितना है दाम
पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3yJC4FC
via
No comments