नवरात्रि में हुई 2428 रजिस्ट्री, 215 करोड़ का कारोबार, अब कोरोना से पहले की रफ्तार पर लौट रहा प्रॉपर्टी बाजार - Web India Live

Breaking News

नवरात्रि में हुई 2428 रजिस्ट्री, 215 करोड़ का कारोबार, अब कोरोना से पहले की रफ्तार पर लौट रहा प्रॉपर्टी बाजार

भोपाल. नवरात्री के सात दिनों में ही इस बाहर 2428 रजिस्ट्री हुईं हैं। करीब 215 करोड़ से ज्यादा का कारोबार इस बार हुआ है। जबकि पिछले नवरात्र में करीब 1845 रजिस्टी दर्ज की गईं थीं। वो भी तब जब सरकार ने रियल एस्टेट को उठाने स्टाम्प में दो फीसदी की छूट दे रखी थी। अब ये छूट सिर्फ महिलाओं के नाम पर प्रॉपर्टी खरीदने पर मिलती है। जानकारों की मानें तो वैक्सीनेशन का फस्र्ट डोज पूरा और सेकंड डोज भी आधे के करीब लगने से संक्रमण कम हो रहा है। इसी का असर है कि प्रॉपर्टी बाजार एक बार फिर कोरोना से पूर्व की स्थिति में लौटता जा रहा है। पहले नवरात्र में 2500 से 3000 हजार तक रजिस्ट्री हुआ करती थीं। जानकारों का कहना है कि अगर तीसरी लहर नहीं आई तो अगले नवदुर्गा तक बाजार इस स्थिति तक पहुंच जाएगा।

शहर के रातीबड़, कटारा, होशंगाबाद रोड, कोलार रोड, कटारा, न्यू मार्केट, कोटरा, मिसरोद, नेहरू नगर, नीलबड़, भदभदा, अरेरा कॉलोनी में सबसे अधिक रजिस्ट्री दर्ज की जा रही हैं। इन्हीं क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की ज्यादा मांग और डिमांड देखने को मिल रही है। इसी जोन के स्लॉट सबसे जल्दी भर जाते हैं। यहां प्रॉपर्टी की वैल्यू भी तेजी से बढ़ रही है। कई बड़े बिल्डरों के प्रोजेक्ट भी इन्हीं क्षेत्रों में संचालित हो रहे हैं। बाकी पुराना शहर, श्यामला हिल्स, नई जेल के पास का कुछ हिस्सा, करोंद का कुछ हिस्सा, चौक बाजार, कोहेफिजा, लालघाटी, बैरागढ़, एयरपोर्ट तक प्रॉपर्टी के रेट ज्यादा हैं और काफी पुरानी होने के कारण यहां अच्छे सौदे नहीं होते हैं।

नौ दिनों में इतनी रजिस्ट्री हुईं--
7 अक्टूबर--333

8 अक्टूबर--407
9 और 10 को अवकाश

11 अक्टूबर--424
12 अक्टूबर--418

13 अक्टूबर--466

14 अक्टूबर--380

कुल रजिस्ट्री--2428



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3lIVneF
via

No comments