दीपावली पर घरों की साफ सफाई में बढ़ी सोडियम हाईपोक्लोराइट, सैनिटाइजर की डिमांड, एंटी बैक्टीरियल पेंट को सर्च करने लगे लोग
प्रवेंद्र तोमर. कोरोना संक्रमण कम होने के बाद भी सैनिटाइजर की खपत बढ़ी हुई है। वहीं मेडिकल स्टोर पर सोडियम हाईपोक्लाराइट की डिमांड। नए ट्रेंड के तहत लोग इस दीपावली पर घर की साफ सफाई के बाद घर-मल्टी और बड़े ड्यूप्लेक्सों को सैनिटाइज और हाईपोक्लोराइट स्प्रे करा रहे हैं। हालांकि ऐसे लोगों की संख्या अभी ज्यादा नहीं बढ़ी, लेकिन इस ट्रेंड को लोग एक दूसरे की देखा-देखी बढ़ा रहे हैं। लोगों का मानना है कि घरो में जो भी मेहमान आएंगे तो उनकी सुरक्षा का ध्यान रखने के साथ अब समय की डिमांड भी घर को एंटी बैक्टीरियल बनाए रखने की होती जा रही है। इसी का परिणाम है कि इस दीपावली लोागों ने पेंट दुकानों और गूगल के माध्यम से एंटी बैक्टीरियल पेंट भी सर्च करना शुरू कर दिया है। ये पेंट पिछले दो साल से बाजारों में उपलब्ध है, लेकिन इस बार इसकी जानकारी ज्यादा की जा रही है। किसी बड़ी कंपनी के 20 लीटर पेंट की बाल्टी और एंटी बैक्टीरियल बाल्टी की कीमत में 800-1000 रुपए ज्यादा है। जो लोग अपने घर की दीवारों को सुरक्षित बनाना चाहते हैं वे एंट्री बैक्टीरियल पेंट का उपयोग शुरू कर रहे हैं।
अरेरा कॉलोनी निवासी प्रिया ने बताया कि इस बार बेटा लंदन से दीपावली मनाने आ रहा है। उसके छोटे बच्चे हैं, इस कारण उन्होंने घर को साफ सफाई के बाद पूरा सैनिटाइज कराया है। यहां तक की दरवाजे और उनके हैंडल, किचन के सभी डोर, बेड यहां तक हर हर वो जगह सैनिटाइज कराई है जहां वायरस होने की आशंका भी हो सकती है। प्रिया मेहता ने बताया कि उनको किसी ने बताया कि एंटी बैक्टीरियल पेंट भी बाजार में हैं। वे इसके बारे में भी जानकारी जुटा रही हैं।
अब लोग घर की सफाई में उपयोग करते हैं
पहले लोग हाथों को सैनिटाइज करने के लिए सैनिटाइज खरीदते थे, लेकिन कुछ समय से घरों की सफाई में भी इसका उपयोग हो रहा है। सोडियम हाईपोक्लोराइट भी मांग रहे हैं। जब हम उनसे ज्यादा सैनिटाइजर खरीदने का कारण पूछते हैं तो वे साफ सफाई बता रहे हैं।
कमल मालवीय, कमला मेडिकल संचालक
वर्जन
कोरोना से पहले सैनिटाइज को लोग नहीं जानते थे। लेकिन अब ये जीवन का हिस्सा बन गया है। यात्रा से लेकर ऑफिस तक में ये मिल जाता है। हाथ के अलावा अब लोग इसका उपयोग घरों की साफ सफाई के लिए भी करने लगे हैं। हमें लगा था कि संक्रमण कम होने पर इसकी बिक्री कम होगी, लेकिन ये बरकरार है।
कुनाल पिरयानी, सैनिटाइजर के थोक विक्रेता
सोडियम हाईपोक्लोराइट, सैनिटाइजर आसानी से उपलब्ध
सोडियम हाईपोक्लोराइड की पांच लीटर की केन लगभग 300 रुपए की मेडिकल स्टोर पर उपलब्ध है। जिले में करीब 2000 के लगभग स्टोर हैं, इनसे ही इसकी ब्रिकी होती हैं। वहीं सैनिटाइजर को कोई भी रख सकता है। इस कारण अधिकांश दुकानों पर सैनिटाइजर रखा मिल जाता है। वहीं सैनिटाइज के सभी रेट अलग-अलग हैं।
वर्जन-1
बाजार में इस समय कोरोना को ध्यान में रखकर लोग पेंट की मांग कर रहे हैं। एंटी बैक्टीरियल पेंट की डिमांड बढ़ी है। पेंट खरीदते समय लोग इसके बारे में जानकारी करने लगे हैं।
विकास दवानी, थोक पेंट विक्रेता
वर्जन-2
कोरोना के कारण लोग ऐसे पेंट की मांग कर रहे हैं। हालांकि एंटी बैक्टीरियल पेंट का उपयोग अस्पतालों में ऑपरेशन थियेटर (ओटी) में उपयोग होता है। लोग घरों के लिए भी मांग कर रहे हैं।
राज पारदासानी, थोक पेंट विक्रेता
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3n0z5oa
via
No comments