केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का बयान, भारत और पाकिस्तान के बीच नहीं होना चाहिए क्रिकेट मैच - Web India Live

Breaking News

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का बयान, भारत और पाकिस्तान के बीच नहीं होना चाहिए क्रिकेट मैच

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने हाल ही में आने वाले टी-20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले क्रिकेट पर बयान दिया है। केंद्र सरकार में ग्रामीण और पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा है कि भारत और पाकिंस्तान के बीच क्रिकेट मैच नहीं होना चाहिए। उन्होंने इस मैच को कैंसिल करने की मांग की है।

गिरिराज सिंह के भारत और पाकिस्तान के बीच का मैच कैंसिल करने के मांग उठाने का कारण

पिछले कुछ दिनों में जम्मू-कश्मीर में हो रहे आतंकी हमलों के मद्देनज़र गिरिराज सिंह ने यह भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप क्रिकेट मैच को कंकांसल करने की मांग उठाई है। रविवार को जोधपुर में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के घर शोक सभा में शामिल होने आए गिरिराज सिंह ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि पाकिस्तान का आतंकवादी चेहरा पूरी दुनिया के सामने बेनकाब हो गया है। आतंकवाद और इससे जुड़ी गतिविधियों को समर्थन देने की सज़ा पाकिस्तान को मिलनी चाहिए। ऐसे में यह ज़रूरी है की आने वाले टी-20 वर्ल्ड कप में होने वाले भारत और पाकिस्तान के क्रिकेट मैच पर फिर से विचार हो और इसे कैंसिल किआ जाए।

यह भी पढ़े - त्योहारों से पहले पाक संचालित आतंकी साजिश का भंडाफोड़, यूपी-दिल्ली आदि राज्यों से दो आतंकियों समेत छह धरे

आतंकवाद के खिलाफ विरोध और प्रदर्शन

पिछले कुछ दिनों में जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकवादी हमलों के खिलाफ जम्मू में प्रदर्शन भी किया गया। जम्मू-कश्मीर में रहने वाले आम लोगों पर हो रहे हमलों और मासूम लोगों की हत्या और आतंकवाद के खिलाफ जंग में भारतीय सैनिकों के शहीद होने पर जम्मू में प्रदर्शन किया गया। साथ ही पूरे देश में आतंकवाद के खिलाफ लोगों में गुस्सा है और कई लोग भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप मैच को कैंसिल करने की मांग कर रहे हैं।

screenshot_2021-10-18protest_against_terror.png

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3lNWfie

No comments