दिल्ली के LNJP अस्पताल में लगी आग, मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियां
नई दिल्ली। दिल्ली के लोकनायक अस्पताल ( LNJP Hospital ) के इमरजेंसी वार्ड में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही तुरंत मौके पर दमकल की कई गाड़ियां पहुंच गईं। बताया जा रहा है कि फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है। गनीमत यह रही कि इस आग की घटना में किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं मिली है।
एलएनजेपी अस्पताल में सोमवार की सुबह आग लगने के बाद अस्पताल के स्टाफ व मरीजों में खलबली मच गई। मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इसके बाद फायर ब्रिगेड को इस घटना की सूचना दी गई जिसके बाद दमकल की 10 गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया। आग लगने के कारणों का अबतक पता नहीं चल सका है।
यह भी पढ़ेँः Gujarat: सूरत की पैकेजिंग कंपनी में लगी भीषण आग, दो मजदूरों की मौत, 125 से ज्यादा लोगों को किया गया रेस्क्यू
आग लगने के बाद वहां मौजूद गार्ड और डॉक्टरों ने अस्पाल के स्टाफ के साथ मरीजों और उनके तीमारदारों को तत्काल बाहर निकाल लिया था। वहीं, अस्पताल प्रशासन ने घटना की जांच शुरू कर दी है और आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
दिल्ली दमकल सेवा के निदेशक अतुल गर्ग के मुताबिक अस्पताल के बेसमेंट पर आपातकालीन वार्ड में स्थित सेमीनार कक्ष में चार्जिंग उपकरण, बैटरियों, गद्दों और अन्य सामान में आग लग गई थी।
आग लगने की सूचना मिलने के बाद दमकल की कई गाड़ियों को मौके पर भेजा गया था। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।
यह भी पढ़ेँः West Bengal: दुर्गा विसर्जन कर लौट रहे लोगों पर बम से हमला, वाहनों में भी की गई तोड़फोड़
बता दें कि एलएनजेपी दिल्ली के जाने माने अस्पतालों में से एक है। कोरोना महामारी के दौरान इस हॉस्पिटल में काफी लोगों का इलाज किया जा रहा है। वहीं डेंगू संक्रमितों को भी इस अस्पताल में आए दिन लाया जा रहा है। ऐसे में आग की घटना से सनसनी फैल गई थी। हालांकि प्रशासन ने घटना की जांच शुरू कर दी है, लेकिन जरा सी भी लापरवाही बड़े हादसे में तब्दील हो सकती थी।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Z34WMY
No comments