बाइक सवारों को कार ने सामने से मारी टक्कर, दोनों की मौत - Web India Live

Breaking News

बाइक सवारों को कार ने सामने से मारी टक्कर, दोनों की मौत

भोपाल. राजधानी के बिलखिरिया थाना क्षेत्र में दर्दनाक हादसा हुआ है। बिलखिरिया थाना क्षेत्र में रविवार शाम को बाइक सवार दो लोगों को सामने से कार ने टक्कर मार दी। हादसे में एक की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि एक को हमीदिया अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
बिलखिरिया थाना पुलिस ने बताया कि 46 वर्षीय जगपाल और 62 वर्षीय गोवर्धन विश्वकर्मा दोनों छावनी पठार के रहने वाले थे। दोनों किसानी के साथ मजदूरी करते थे। रविवार शाम को दोनों कहीं काम पर गए थे। वापस दोनों एक ही बाइक से आ रहे थे। खजूरीकला पुलिया के पास बाइक को सामने से आ रही कार ने रौंद दिया। हादसे में बाइक चला रहे जगपाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गोवर्धन गंभीर रूप से घायल हो गया था। स्थानीय लोगों ने किसी तरह गोवर्धन को हमीदिया अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे जांच के बाद मृत घोषित कर दिया है। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया है। हादसा इतना भयंकर था कि बाइक के परखच्चे उड़ गए हैं। जगपाल का शरीर भी कार के नीचे दबने से बुरी तरह से कुचल गया था। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच कर रही है। सोमवार को दोनों मृतकों का हमीदिया में पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। फिलहाल पुलिस इस मामले में पड़ताल कर रही है और घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3lRoMUf
via

No comments