Delhi Weather News Updates Today: दिल्ली में तापमान गिरने से गर्मी से मिली राहत, जानिए आज के मौसम का हाल - Web India Live

Breaking News

Delhi Weather News Updates Today: दिल्ली में तापमान गिरने से गर्मी से मिली राहत, जानिए आज के मौसम का हाल

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली ( Delhi Weather News Updates Today ) में दो दिन हुई बारिश ( Rain ) से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। पिछले कुछ दिनों से गर्मी औऱ उमस से परेशान राजधानीवासियों को अब हल्की ठंड का एहसास हो रहा है। बारिश के चलते दिल्ली के तापमान में खासी गिरावट दर्ज की गई है।

यही वजह है कि सुबह और शाम को दिल्ली में गुलाबी ठंड का एहसास हो रहा है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को दिल्ली में मौसम सुहाना रहेगा। दिन में धूप खिली रहेगी, हालांकि कुछ स्थानों पर बादल छाए रह सकते हैं। लेकिन बारिश के आसार काफी कम है।

यह भी पढ़ेँः Uttarakhand: देवभूमि में कुदरत का कहर, नैनीताल में बादल फटा, दीवार गिरने से पांच की मौत, हरिद्वार में खतरे के निशान पर गंगा

मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में अब मौसम एक और करवट ले रहा है। गर्मी के बाद बारिश और अब धीरे-धीरे ठंड की ओर से राजधानी बढ़ रही है। सुबह और शाम के तापमान में काफी गिरावट दर्ज की जा रही है। विभाग की मानें तो अब ठंड का मौसम तेजी से आएगा।

वहीं, आगामी कुछ दिन अधिकतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री तक कम यानी 30 से 31 डिग्री सेल्सियस तक रहने के आसार हैं। इस दौरान आसमान साफ रहेगा।

आईएडी के मुताबिक सुबह और शाम धीरे-धीरे ठंड बढ़ेगी। लेकिन दिन में धूप खिली रहेगी।

तापमान की बात करें तो मंगलवार को दिनभर में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इस दौरान उमस 96 फीसदी तक रही। IMD के मुताबिक बुधवार को भी दिनभर में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना हैं।

यह भी पढ़ेँः दिल्ली में बारिश ने तोड़ा 61 का रिकॉर्ड, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम का हाल

दिल्ली में अब तक अक्टूबर के महीने में 94.6 MM बारिश रिकॉर्ड की गई है, जो पिछले 61 वर्षों में सबसे अधिक है। वही, अक्टूबर में सामान्य तौर पर 28 MM बारिश होती है, मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र धीरे-धीरे मध्य भारत तक फिर पश्चिमी यूपी की ओर बढ़ रहा है।

ऐसे में अरब सागर से भी नमी भरी हवाएं आई हैं। इनके असर से उत्तर भारत में बीते 2 दिनों में बिना मौसम लगातार बारिश हुई। मौसम वैज्ञानिको का पूर्वानुमान है कि आने वाले दिनों में ठंड जल्द दस्तक दे सकती है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3BTva2R

No comments