Uttarakhand Rain: बाढ़ और भूस्खलन ने मचाई तबाही, अब तक 47 लोगों की गई जान, आज भी कई इलाकों में बारिश के आसार - Web India Live

Breaking News

Uttarakhand Rain: बाढ़ और भूस्खलन ने मचाई तबाही, अब तक 47 लोगों की गई जान, आज भी कई इलाकों में बारिश के आसार

नई दिल्ली। उत्तराखंड में बारिश ( Uttarakhand Rain ), भूस्खलन और अचानक आई बाढ़ के चलते प्रदेश के कई इलाकों में तबाही का मंजर देखने को मिल रहा है। राज्य के कई हिस्सों में आई इस प्राकृतिक आपदा में मरने वालों का आंकड़ा 47 तक पहुंच गया है। अकेले नैनीताल में 25 लोगों की मौत हुई है। कुमाऊं और गढ़वाल इलाकों को मिलाकर 42 लोगों की जान गई है।

अब भी कई लोग लापता बताए जा रहे हैं। हालांकि प्रशासन मुस्तैदी से हालातों पर नजर बनाए हुए है। रेस्क्यू ऑपरेशन ( Rescue Operation ) भी जारी है। खुद पीएम मोदी ने राहत और बचाव कार्य जारी रहने की बात कही है। वहीं सीएम पुष्कर धामी ने भी इलाकों का दौरा किया।

यह भी पढ़ेंः Delhi Weather News Updates Today: दिल्ली में तापमान गिरने से गर्मी से मिली राहत, जानिए आज के मौसम का हाल

उफान पर नदियां
एसईओसी ने कहा कि राज्य की अधिकतर नदियां उफान पर हैं और हरिद्वार में गंगा का जलस्तर 293.90 मीटर तक पहुंच गया है, जो खतरे के निशान 294 मीटर से मामूली नीचे है।

नैनीताल में 90 मिलीमीटर, हल्द्ववानी में 128 मिमी, कोश्याकुटोली में 86.6 मिमी, अल्मोड़ा में 216.6 मिमी, द्वाराहाट में 184 मिमी और जागेश्वर में 176 मिमी बारिश हुई, जिसके बाद हर तरफ सैलाब ही नजर आ रहा है। जिन स्थानों पर भूस्खलन हुआ है, वहां सड़कों से मलबा हटाने का काम जारी है।

रामनगर में आर्मी के हेलीकॉप्टर की मदद से दो दर्जन से ज्यादा गांव वालों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जा चुका है. पंतनगर में तीन जगहों पर फंसे 25 लोगों को रेस्क्यू किया गया है।

यह भी पढ़ेँः Uttarakhand: देवभूमि में कुदरत का कहर, नैनीताल में बादल फटा, दीवार गिरने से पांच की मौत

शाम को शाह पहुंचेंगे उत्तराखंड
गृहमंत्री अमित शाह बुधवार शाम को बाढ़-बारिश से बिगड़े हालात की समीक्षा के लिए उत्तराखंड जाएंगे। वहीं, 21 अक्टूबर यानी गुरुवार को वे बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वे करेंगे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3ncNsFZ

No comments