NIA ने बैंगलोर के एक शख्स को ISIS के साथ कनेक्शन के लिए किया गया गिरफ्तार - Web India Live

Breaking News

NIA ने बैंगलोर के एक शख्स को ISIS के साथ कनेक्शन के लिए किया गया गिरफ्तार

नई दिल्ली। राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (National Investigation Agency / NIA) ने हाल ही में बैंगलोर के एक शख्स को आतंकी संगठन ISIS के साथ कनेक्शन के लिए गिरफ्तार किया है। इस शख्श का नाम मुहम्मद तौकीर महमूद और उम्र 33 साल है।

कई धाराओं में किया गिरफ्तार

NIA ने मुहम्मद तौकीर महमूद को एक से ज़्यादा धाराओं में गिरफ्तार किया है। आइए उन सभी धाराओं पर एक नज़र डालते है।

IPC की धाराएं

  • धारा 120B (आपराधिक षड़यंत्र)।
  • धारा 125 (भारत सरकार के साथ गठबंधन में किसी भी एशियाई शक्ति के खिलाफ युद्ध छेड़ना)।

UA (P) Act की धाराएं

  • धारा 17 (आतंकवादी गतिविधियों के लिए फंड जुटाना)।
  • धारा 18 (षड़यंत्र)।
  • धारा 18B (आतंकवादी गतिविधियों के लिए लोगों की भर्ती करना)।
screenshot_2021-10-19_nia.png

अन्य लोगों को भी किया गया गिरफ्तार

NIA ने मुहम्मद तौकीर महमूद के साथ ज़ुहाब हमीद (उपनाम शकील माना), इरफान नासिर और मोहम्मद शिहाब को भी गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़े - कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ सख्त हुई केंद्र सरकार, एनआईए, आईबी और राॅ के वरिष्ठ अधिकारियों को भेजा कश्मीर



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3CmNnWY

No comments