Bhai Dooj 2021: इस भाईदूज अपनी बहन को गिफ्ट में ये गैजेट्स - Web India Live

Breaking News

Bhai Dooj 2021: इस भाईदूज अपनी बहन को गिफ्ट में ये गैजेट्स

नई दिल्ली। दीपावली की 5 दिन की त्यौहारी गतिविधियों में पांचवे दिन भाईदूज के रूप में मनाया जाता है। यह त्यौहार भाई-बहन के रिश्ते का प्रतीक है। इस दिन बहन भाई को तिलक लगाती है। इसके साथ ही भाई अपनी बहन को गिफ्ट भी देता है। आज के इस टेक्नोलॉजी के समय में अपनी बहन को देने के लिए गैजेट्स अच्छा गिफ्ट हो सकते हैं।

आइए एक नज़र डालते है काम के ऐसे गैजेट्स पर जो बजट में खरीदने के लिए उपलब्ध हैं।

Amazon Echo Dot (4th Gen) - यह एक स्मार्ट स्पीकर है जो आवाज़ से ऑपरेट होता है। इसमें हिन्दी और इंग्लिश दोनों के ऑप्शन्स होते हैं। इससे न्यूज, मौसम की जानकारी, गाने सुनना, स्मार्टफोन को कनेक्ट करना, घर की लाइट्स, पंखे, एसी, टीवी आदि भी कंट्रोल किए जा सकते हैं।

echo.jpg

OnePlus Buds Z - ये ईयरबड्स वायरलेस होने के साथ ब्लूटूथ सपोर्ट करते हैं। इनकी साउंड क्वालिटी काफी अच्छी होती है। एक बार की फुल चार्जिंग में 20 घंटे तक इनकी बैट्री चलती है और 10 मिनट की फास्ट चार्जिंग से 3 घंटे तक।

imgonline-com-ua-convertft8lsb1dnjqx.jpg

Mi smart bedside lamp 2 - यह लैम्प टच और वॉयस कमांड पर काम करता है। इसे ऐप से भी कंट्रोल किया जा सकता है और कंपनी के अनुसार इसकी लाइफ 11 साल की हैं।

mi-lamp-2.jpg

Hoteon Automatic Water Dispenser - इस वाॅटर डिस्पेन्सर को आसानी से घर में इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें ऊपर की तरफ एक स्विच होता है जिससे आसानी से पानी लिया जा सकता है। इसमें 1200 mAh की रिचार्ज होने वाली बैट्री लगी है।

hoteon_automatic_water_dispenser.jpg

Godrej aer smart matic - इस गैजेट का इस्तेमाल घर पर हवा को साफ करने के लिए लिया जाता है। इसके लिए इसका ऐप भी उपलब्घ है।

godrej_aer_smart_matic.png

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3q9m3YX

No comments