बेटियों को बड़ी सौगात, हजारों रुपए देगी ये सामाजिक संस्था
भोपाल. बदलते वक्त के साथ-साथ सामाजिक संगठन भी अपनी व्यवस्थाओं में बदलाव की कवायद कर रहे हैं। इसी के तहत महाराष्ट्रीयन कुणबी पाटिल समाज की ओर से एक पहल की जा रही है। समाज की ओर से समाज का नए वर्ष का कैलेंडर प्रकाशित किया जाएगा। इसी के साथ ही समाज की बेटियों के उत्थान के लिए भी अहम कदम उठाए जा रहे हैं.
समाज के अध्यक्ष प्रकाश आधार पाटिल ने बताया कि कैलेंडर में समाज से संबंधित जानकारियां उपलब्ध कराई जाएगी। इसके साथ समाज के बैंक अकाउंट को भी पेमेंट ऐप के माध्यम से जोडकऱ क्यूआर कोड भी कैलेंडर पर प्रकाशित किया जाएगा, ताकि समाज के सदस्य ऑनलाइन ट्राजंक्शन कर सके। कैलेंडर के क्यूआरकोड को स्कैन कर लोग समाज के अकाउंट में ऑनलाइन ट्रांजक्शन कर सकेंगे।
आमतौर पर वार्षिक सदस्यता शुल्क , समय समय पर होने वाले आयोजनों के लिए समाज के लोग राशि उपलब्ध कराते हैं। इसके लिए राशि लेने कार्यकर्ताओं को घर जाने की आवश्यकता नहीं होगी बल्कि क्यूआरकोड के जरिए वे ऑनलाइन राशि अथवा दान दे सकेंगे। अध्यक्ष ने बताया कि इसके लिए दिसम्बर माह से कैलेंडर बांटने का काम शुरू हो जाएगा।
Must Read- खरीदते समय ध्यान रखें, ज्यादा असरकारक नहीं हैं ये दवाइयां, ऐसे सामने आया सच
1100 रुपए बेटियों को उपहार में देंगे
समाज द्वारा बेटियों के लिए भी सौगात दी गई है। समाज में किसी घर में कन्या का विवाह होता है, तो समिति की ओर से कन्या को उपहार के रूप में 1100 रुपए की राशि भेंट की जाएगी। हाल ही में हुई बैठक में इस पर सहमति बन गई है। इसी प्रकार समाज की ओर से शीघ्र ही एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया जाएगा, जिसमें जरूरी मदद उपलब्ध कराई जाएगी।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3oNmEwX
via
No comments