पतंग ने काटी इस बड़े शहर की बिजली, पसरा अंधेरा
भोपाल. हम विदेशी शहरों से होड़ लेने की बात कर तो रहे हैं लेकिन उसके अनुरूप व्यवस्थाओं में सुधार नहीं कर रहे. यही कारण है कि छोटी—छोटी वजहों से बड़ी परेशानी झेलनी पड़ रहीं हैं. मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में भी कुछ ऐसा ही हुआ जब एक पंतग के कारण यहां के एक वीआईपी इलाके में बिजली गुल हो गई. भोपाल जैसे बड़े शहर में पंतग के कारण अंधेरा पसरा रहा.
पतंग ने वीआईपी रोड समेत पुराने शहर की बिजली काटी. इससे इलाके में डेढ़ घंटे अंधेरा पसरा रहा, जिसके चलते लोगों को खासी परेशानी हुई. वीआईपी रोड पर शनिवार शाम 6 से शाम 7:30 बजे तक अंधेरा पसरा रहा। इसकी वजह यह बताई जा रही है बिजली लाइन में एक पतंग फंसने से सप्लाई बंद हो गई थी।
बिजली कंपनी के नॉर्थ डिवीजन के डीजीएम डीके तिवारी ने भी इस बात की पुष्टि की. उन्होंने बताया कि पतंग फंसने से हाईटेंशन लाइन से सप्लाई बाधित हुई थी। इस कारण रेतघाट सब स्टेशन के 3 फीडर से जुड़े पुराने शहर के इलाकों में बिजली सप्लाई बंद रही। रेतघाट सहित कमला पार्क, छावनी, मोती मस्जिद, इतवारा, मंगलवारा, चार बत्ती, शाहजहांनाबाद इलाकों में भी डेढ़ घंटे तक अंधेरा रहा।
Must Read- खरीदते समय ध्यान रखें, ज्यादा असरकारक नहीं हैं ये दवाइयां, ऐसे सामने आया सच
पतंग से लाइन में ऐसा फाल्ट हुआ कि इसके चलते लोगाें को परेशानी का सामना करना पड़ा। जानकारों ने बताया कि पतंग का धागा यानी मांजे जब लाइन से टकराता है तो नमी के कारण वह कंडक्टर यानी सुचालक का काम करने लगता है। बिजली लाइन में धागा फंस जाने से दो तारों के बीच में एक सर्किट बन जाता है जिसके कारण फाल्ट हो जाता है। शनिवार को भी ऐसा ही हुआ.
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3x5UkcW
via
No comments