Jawaharlal Nehru Jayanti: पीएम मोदी और सोनिया गांधी ने प्रथम प्रधानमंत्री को दी श्रद्धांजलि, जानिए राहुल ने क्या कहा
नई दिल्ली। स्वतंत्र भारत के बाद देश की बागडोर संभालने वाले पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू ( Jawaharlal Nehru Jayanti ) की आज जयंती है । देश अपने पहले प्रधानमंत्री को याद कर रहा है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( PM Narendra Modi ) ने भी प्रथम प्रधानमंत्री को याद किया। उन्होंने ट्वीट कर पूर्व पीएम को श्रद्धांजलि दी है। इसके साथ ही कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ( Sonia Gandhi )ने नेहरू की जयंती पर उन्हें याद किया। वहीं राहुल गांधी ने भी एक पुरानी तस्वीर के साथ ट्वीट कर देश के पहले प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि दी।
बता दें कि जवाहरलाल नेहरू को बच्चों से बहुत प्यार था। बच्चे भी उन्हें चाचा नेहरू कह कर बुलाते थे। यही वजह है कि नेहरू के जन्मदिन को बाल दिवस के रूप में भी मनाया जाता है।
यह भी पढ़ेँः कंगना रनौत के बयान के खिलाफ देश भर में बवाल, कई राज्यों में केस दर्ज, BJP नेता ने भी की आलोचना
वहीं, राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने भी पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘हमें जो चाहिए वह है शांति की पीढ़ी-पंडित जवाहरलाल नेहरू।
आज देश भारत के पहले प्रधानमंत्री को याद कर रहा है, जिन्होंने सत्य, एकता और शांति को बहुत महत्व दिया।’ जवाहरलाल नेहरू की जन्मतिथि को देशभर में बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है।
इसके साथ ही कांग्रेस पार्टी ने भी देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को श्रद्धांजलि दी।
पार्टी ने अपने ट्विटर हैंडल पर ट्वीट कर कहा, ‘हर शब्द, हर कृत्य, हर बलिदान के जरिए पंडित नेहरू जी ने सच्चे राष्ट्रवाद की मिसाल पेश की।
उन्होंने हमारे देश की एकता के लिए, हमारे देश की विविधता के लिए, हमारे देश की समृद्धि के लिए अटूट समर्पण दिखाया।’
यह भी पढ़ेँः राहुल गांधी ने BJP-RSS पर साधा निशाना, बोले- कांग्रेस की राष्ट्रवादी सोच पर भारी पड़ गई भाजपा की नफरत वाली विचारधारा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने भी देश के पहले प्रधानमंत्री की 132वीं जयंती के मौके पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. पीएम मोदी ने ट्वीट किया, ‘पंडित जवाहरलाल नेहरू जी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि।’
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/30qIk9S
No comments