खाने में रायता, दही, खीर मिले, थर्ड शिफ्ट में पैक्ड नाश्ते की हो व्यवस्था
भेल. बीएचईएल कर्मचारियों की समस्याओं और प्रमुख मांगों को लेकर भेल भोपाल की नंबर एक यूनियन बीएमएस के प्रतिनिधि मंडल ने शुक्रवार को आइआर विभाग में विनय कुमार, विनोदानंद झा एवं आरिफ सिद्दीकी से कारखाने में मुलाकात की। प्रतिनिधि मंडल ने कैंटीन की बदहाल स्थिति को सुधारने के लिए द्विपक्षीय चर्चा की। इस दौरान कर्मचारियों के प्रमुख मुद्दों पर भी बात की। इसमें कैंटीन में तत्काल बुकिंग की संख्या 20 को हटाकर उसी दिन सुबह साढ़े आठ बजे तक जो भी बुकिंग आती है उसको अनलिमिटेड बुकिंग कर 09 बजे तक बुकिंग समय किया जाए।
दोपहर 12 बजे खाना देने की बात कही। इस पर भेल प्रबंधन ने कैंटीन मैनेजर से बात कर व्यवस्था बहाल किए जाने का आश्वासन दिया। रोटी की क्वालिटी व क्वांटिटी में तत्काल प्रभाव से सुधार करने को कहा, जिस पर प्रबंधन ने शनिवार से सुधार करने की बात कही। खाने में सलाद की क्वांटिटी बेहद कम रहती है, जिसे भी बढ़ाने का आश्वासन दिया।
यह मांग भी रखी
प्रतिनिधि मंडल ने कहा कोरोना काल के बाद से खाने में डेयरी आयटम बंद है। रायता, दही, कढ़ी और खीर फिर से शुरू की जाए। इस पर प्रबंधन ने एक बार अलग से मीटिंग कर तय करने की बात कही। थर्ड शिफ्ट में चाय और पैक्ड नाश्ते कि व्यवस्था करने की बात पर प्रबंधन ने संख्या लेकर पुन: पैक्ड नाश्ते कि व्यवस्था बहाल करने की बात कही। बड़े विभाग जैसे ब्लाक नम्बर 1, 2, 3, 4, 6, टीजीएम में नाश्ता वितरण की व्यवस्था के लिए आदमी बढ़ाकर दो से तीन करने की बात कही है। जिससे नाश्ता हर कर्मचारी को 9.15 बजे तक मिल सके। इसमें प्रबंधन ने सुधार करने का आश्वासन दिया है। यूनियन ने कहा सप्ताह भर में छह दिन अलग-अलग नाश्ते का मेन्यू तय किया जाए, ताकि रिपीट ना हो इस पर प्रबंधन ने कैंटीन मैनेजमेंट कमेटी की बैठक कर आम सहमति से मेन्यू तय कर सख्ती से फालो किए जाने की बात कही।
यूनियन ने दिए सुझाव
कैंटीन की साफ-सफाई और नाश्ते की ट्राली, नाश्ते के डिब्बे कि साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के लिए यूनियन के प्रतिनिधि मंडल ने प्रबंधन से कहा। इस दौरान प्रबंधन ने सारे मुद््दे सकारात्मक रूप से सुने और जल्द निवारण कराने का आश्वासन दिया। समस्या निवारण को लेकर शनिवार को पुन: प्रतिनिधि मंडल आइआर के साथ बैठक करेगा। वर्ष 2022 के उपहार देने की तिथि सुनिश्चित कर बचे हुए स्वेटर के शेष राशि देने को कहा। वर्ष 2023 के उपहार के लिए वेलफेयर कमेटी में शिशुपाल यादव तथा नितिन कोंडे को नामित किया। जगदीश मालवीय के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल में विनोद विशे शिशुपाल यादव, इमरान अली, अमित साहू ,गणेश पवार, अनिल रणदिवे, कैलाश मालवीय, खिलेंद्र, जितेन्द्र वर्मा, अरुण चौकीकर शामिल थे।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/PNRnJzD
via
No comments