जुलाई-अगस्त में फिर फैलेगा खतरनाक वायरस, सरकार ने जारी किया अलर्ट - Web India Live

Breaking News

जुलाई-अगस्त में फिर फैलेगा खतरनाक वायरस, सरकार ने जारी किया अलर्ट

भोपाल. एमपी में खतरनाक वायरस एक बार फिर फैल सकता है। इस वायरस के दो माह बाद पशुओं में फिर अटैक करने की आशंका है। प्रदेश में खतरनाक लंपी का वायरस म्यूटेट हो गया है। पहले के मुकाबले इसमें बड़े नोडल बन रहे हैं, मृत्यु दर भी ज्यादा है। बालाघाट की बेल्ट में इसी म्यूटेट हुए वायरस ने पशुओं में मृत्यु दर को बढ़ा दिया था।

अधिकारियों को आशंका है कि जुलाई-अगस्त में ये वायरस पशुओं में अटैक कर सकता है- यही वजह है कि राज्य के पशुपालन विभाग ने लंपी वायरस को लेकर चेतावनी जारी कर दी है। पशुपालन विभाग के अधिकारियों को आशंका है कि जुलाई-अगस्त में ये वायरस पशुओं में अटैक कर सकता है। खासतौर पर भोपाल और इसके आस-पास के इलाकों में लंपी वायरस सक्रिय हो सकता है। इस कारण यहां अलर्ट किया गया है।

बताया जाता है कि करीब 35 हजार गोवंश का वैक्सीनेशन करा लिया है। इससे 21 दिन में पशुओं में इम्युनिटी डेवलप हो जाती है। राजधानी में 2 लाख 36 हजार गोवंश हैं। पशुपालन विभाग के उप संचालक डॉ. अजय रामटेके ने बताया कि अप्रेल माह में वे खुद लंपी प्रभावित क्षेत्रों में गए थे। टीका लगाने के बाद पशुओं में इम्युनिटी डेवलप हो जाने से खतरे की आशंका बहुत हद तक कम हो जाती है।

पशुपालन विभाग और अलर्ट हो गया है- गौरतलब है कि शहर के आसपास के पशुपालकों ने बड़ी संख्या में दुधारू पशु पाल रखे हैं। राजधानी में करीब 27 सरकारी गौ शालाएं भी हैं। इसमें सबसे बड़ी गौशाला बैरसिया रोड पर जीवदया गौ शाला है। नगर निगम भी शहर से गायों को पकड़कर यहां छोड़ता है। इसके अलावा नगर निगम और जिला पंचायत की भी अलग-अलग कई गौशालाएं हैं। इसीलिए पशुपालन विभाग और अलर्ट हो गया है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/AHembKY
via

No comments