MP Board result Live: एमपी बोर्ड का रिजल्ट घोषित, यहां देखें 10वीं और 12वीं के टॉपर्स की लिस्ट - Web India Live

Breaking News

MP Board result Live: एमपी बोर्ड का रिजल्ट घोषित, यहां देखें 10वीं और 12वीं के टॉपर्स की लिस्ट

mpbse result 10th 12th 2023. पिछले एक माह से चला आ रहा रिजल्ट का इंतजार गुरुवार को 12.30 बजे खत्म हो गया। माध्यमिक शिक्षा मंडल (mpbse) ने 10वीं और 12वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया। स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने दोनों रिजल्ट एक साथ जारी कर दिए। परमार ने कंप्यूटर का बटन दबाकर दोनों रिजल्ट एक साथ जारी कर दिए। साथ ही टापर्स की भी लिस्ट जारी कर दी है। इधर, बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट क्रेश होने से रिजल्ट जानने में परेशानी का सामना भी करना पड़ा।

मध्यप्रदेश बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा का रिजल्ट हो गया। स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने गुरुवार को ठीक 12.30 बजे दोनों रिजल्ट जारी कर दिए। इस परीक्षा में दोनों ही परीक्षाओं के करीब 19 लाख बच्चों ने पंजीयन कराया था। एमपी बोर्ड की 10वीं की परीक्षा 1 मार्च से 27 मार्च के बीच आयोजित की गई थी, जबकि 12वीं की परीक्षाएं 2 मार्च से 5 अप्रैल के बीच आयोजित की गई थी। दोनों ही परीक्षाओं को मिलाकर 19 लाख छात्रों ने परीक्षा के लिए पंजीयन कराया था।

 

जिन्हें मिला जनरल प्रमोशन, उनका रिजल्ट गिरा

स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने बताया कि इस साल 12वीं के 8 लाख 57 हजार छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी। परीक्षा के लिए प्रदेशभर में 3852 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इनमें 3099 सरकारी और 753 प्राइवेट स्कूल हैं। 12वीं की परीक्षाएं 2 मार्च से 5 अप्रैल तक चलीं। 35 हजार से भी ज्यादा टीचर्स ने 60 दिन में मूल्यांकन का काम पूरा किया। 12वीं की 42.99 लाख कॉपियां जांची गई हैं। परमार ने कहा कि इस साल 10वीं और 12वीं के परिणाम एक साथ जारी किए गए हैं। कोरोना की वजह से जिन स्टूडेंट्स को जनरल प्रमोशन मिला था, इस कारण इस बार 12वीं के रिजल्ट प्रतिशत में गिरावट आई है।

 

 

साइट क्रेश, रिजल्ट जानने में परेशानी

इधर, ठीक 12.30 बजे रिजल्ट जारी करते ही एमपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट क्रेश हो गई। इस पर अचानक लोड बढ़ गया। इस कारण छात्रों और अभिभावकों को रिजल्ट जानने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

 

 

Click Here for MP Board HSC (Class 10) Results 2023

Click Here for MP Board HSSC (Class 12) Results 2023

 

 

Live Updates

 

12.50 pm

12वीं के रिजल्ट पर एक नजर

माध्यमिक शिक्षा मंडल के आंकड़ों के मुताबिक पूरे मध्यप्रदेश में 729426 स्टूडेंट्स ने 12वीं में रजिस्ट्रेशन कराया था। इनमें 375437 छात्र और 353989 छात्राएं थीं।

इनमें से 726039 लोगों का रिजल्ट जारी हुआ है। जबकि 397 का रिजल्ट रोका गया है। वहीं 608 लोगों का कैंसिल हुआ है।

पूरे मध्यप्रदेश में 279257 छात्र प्रथम श्रेणी में पास हुए हैं, इनमें से 127370 छात्र और 151887 छात्राएं शामिल हैं। यहां छात्राओं ने बाजी मार ली है।

वहीं पूरे प्रदेश में द्वितीय श्रेणी में 121507 स्टूडेंट्स पास हुए हैं। इनमें 66347 छात्र हैं वहीं 55160 छात्राएं हैं। दिव्तीय श्रेणी में छात्रों की संख्या ज्यादा है।

वहीं थर्ड डिवीजन की बात करें तो पूरे प्रदेश में 602 स्टूडेंट पास हुए हैं इनमें से 446 छात्र और 156 छात्राएं शामिल हैं।

 

12.40 pm

नीमच जिला 12वीं में 2 और 10वीं में 6 टॉप पर

नीमच से खबर है कि इस बार का रिजल्ट पिछले वर्षों की तुलना में काफी बेहतर रहा है। शिक्षा विभाग के प्रलय उपाध्याय ने बताया कि नीमच जिले का परीक्षा परिणाम प्रदेश की टॉप सूची में शामिल हुआ है। कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम प्रदेश में 73.13 प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर रहा है। वहीं 10वीं का परीक्षा परिणाम 73.03 प्रतिशत के साथ 6ठे स्थान पर रहा है। उज्जैन संभाग में नीमच जिले का परीक्षा परिणाम 10वीं और 12वीं में प्रथम स्थान पर रहा है।

 

12.45 pm

देवास जिले के कन्नौद बालिका हायर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा कंचन पिता दिनेश ललित कला एवं गृह विज्ञान संख्या में प्रदेश में पहले नंबर पर। वहीं खातेगांव के समीप संदलपुर के निजी स्कूल की जया गुर्जर वाणिज्य संकाय में प्रदेश में आठवें नंबर पर हैं। उत्कृष्ट विद्यालय देवास के कक्षा दसवीं के छात्र चेतन झाड़े को प्रदेश में दसवां स्थान मिला है।

12.40 pm

12वीं में कला संकाय की छिंदवाड़ा की मौली नेमा ने प्रदेश में टॉप किया है। भोपाल की सोनाक्षी परमार और समीका वर्मा दूसरे स्थान पर रही। वहीं नरसिहंपुर की आर्या झिरा तीसरे स्थान पर हैं।

यहां देखें रिजल्ट

एमपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर इसे जारी कर दिया गया है। रिजल्ट के लिए mpbse.nic.in और mpresult.nic.in पर जाएं। इसकी लिंक पत्रिका.काम की वेबसाइट पर भी दी जा रही है। यहां से भी स्टूडेंट्स सीधे रिजल्ट तक पहुंच सकते हैं।

यहां करें क्लिक
https://mpbse.nic.in/
http://mpresult.nic.in/

mpbse2.png


from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/aOblrGc
via

No comments