कबरशवर धम पहच 3 लख लग कई जगह पर जम भपल इदर क टरफक डयवरट - Web India Live

Breaking News

कबरशवर धम पहच 3 लख लग कई जगह पर जम भपल इदर क टरफक डयवरट

भोपाल. सोमवार को देशभर के साथ एमपी में भी गुरूपूर्णिमा पर्व मनाया जा रहा है। इस मौके पर सीहोर के कुबरेश्वर धाम में लाखों लोग आ जुटे हैं। कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा से गुरू दीक्षा लेने आए लोगों से सीहोर भर गया है। सीहोर से चारों तरफ के रास्तों पर भीड़ है, जगह-जगह जाम लग रहे हैं। इधर भोपाल से इंदौर तक जानेवाले भारी वाहनों को डायवर्ट किया गया है।

पंडित प्रदीप मिश्रा के कुबेरेश्वर धाम में तीन दिनी गुरु पूर्णिमा महोत्सव मनाया जा रहा है। गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन विठलेश सेवा समिति के तत्वाधान में किया गया है। 1 जुलाई से 3 जुलाई तक के गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आज समापन है।

पिछले दो दिनों में यहां करीब 3 लाख श्रद्धालु आ चुके हैं। सोमवार को तो सुबह से ही भक्तों के रेले यहां आ रहे हैं। सीहोर जानेवाला हर रास्ता पंडित प्रदीप मिश्रा के अनुयायियों से भरा है। आज गुरु पूर्णिमा पर यहां करीब 2 लाख श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है। सोमवार को दीक्षा कार्यक्रम होना है जोकि सुबह 9 बजे से प्रारंभ होगा।

पंडित प्रदीप मिश्रा ने कहा है कि माता पिता प्रथम गुरु हैं इसलिए उनकी सेवा और सम्मान करें। उनके प्रति समर्पित रहें। उन्होंने बताया कि गुरुपूर्णिमा महोत्सव के लिए कुबेरेश्वर धाम आए श्रद्धालुओं के लिए रूकने के साथ ही भोजन व्यवस्था भी की गई है। यहां पूजन, यज्ञ अनुष्ठान के साथ अभिषेक भी किया जा रहा है और फिर प्रवचन हो रहे हैं।

गुरुपूर्णिमा महोत्सव के लिए आ रही भारी भीड़ को देखते हुए यातायात व्यवस्था बदली गई है। भोपाल से इंदौर के बीच का ट्रेफिक भी डायवर्ट किया गया है। भोपाल से जा रहे भारी वाहन ब्यावरा होते हुए इंदौर पहुंच रहे हैं। इसी तरह इंदौर से निकल रहे भारी वाहन भी ब्यावरा होते हुए ही भोपाल आ रहे हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/otY9IOl
via

No comments